फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Employee's father not admitted to JN Medical College

कर्मचारी के पिता को जेएन मेडिकल कॉलेज में नहीं किया गया भर्ती

Sun, 02 May 2021 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Employee's father not admitted to JN Medical College
जेएन मेडिकल कॉलेज में तैनात कर्मचारी के बीमार पिता को ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती नहीं किया गया है। जेएन मेडिकल कॉलेज के शादाब खान नाम के कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बांटा है। कर्मचारी ने कहा कि उसके पिता की तबीयत बहुत खराब है। लेकिन मेडिकल कॉलेज की हालत किसी से छिपी नहीं है। इसलिए उसने अपने पिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शादाब खान ने कहा कि सभी दोस्तों और स्टाफ के साथियों से गुजारिश है कि, मेरे पापा के लिए दुआ करें। आप लोगों को पता है कि हमारे अस्पताल और डॉक्टर्स पर कितना लोड है। हम लोगों की बड़ी बदकिस्मती है कि जिस अस्पताल में हम लोग दिन रात अपनी जान दांव पर लगाकर कार्य करते आए हैं, वहां कभी किसी कारण से हमें या हमारे परिवार को दिक्कत आती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed