फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eligible for Ayushman Card in Aligarh

Ayushman Card: आठ साल बाद भी अलीगढ़ के 4.76 लाख पात्र आयुष्मान कार्ड से दूर, आंकड़े दिखाते आईना

Sat, 02 May 2026 05:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 02 May 2026 05:09 PM IST
सार

अलीगढ़ सीडीओ ने राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम की प्रगति कमजोर होने पर चिंता जताई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों को लाभान्वित करने में भी प्रगति कमजोर होने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Eligible for Ayushman Card in Aligarh
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आयुष्मान कार्ड योजना को शुरू हुए आठ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन अलीगढ़ जिले में 476227 पात्रों के आज तक आयुष्मान कार्ड नहीं बन सके। कहने को स्वास्थ्य विभाग एड़ी-चोटी का जोर लगाए है। ब्लाॅक वार एक गांव-एक मोहल्ले में हर दिन पांच शिविर लगवाए जा रहे हैं, लेकिन लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा।

विज्ञापन


आयुष्मान कार्ड के जरिये गरीब, कमजोर वर्ग के लोगों को बीमारी पर पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिलता है। अलग-अलग श्रेणी में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पात्र चयनित किए गए। इन पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाने और उपचार की सुविधा देने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन आज भी जिले में 476227 पात्र अभी आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डाॅ. नीरज त्यागी कहते हैं कि विभागीय टीमें लगातार शिविर लगा रही हैं। हर पात्र परिवार से संपर्क किया जा रहा है। गांवों और शहरी मोहल्लों में शिविर लगाए जा रहे हैं। कुछ संख्या ऐसी भी होगी जो कहीं और रहने लगे होंगे। कुछ बुजुर्गों का निधन हो गया होगा, फिर भी अधिकतम लक्ष्य पूर्ति का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्र खुद भी बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड
सीएमओ बताते हैं कि जो लोग पात्र हैं, वह खुद भी अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें पीएमजेएवाई एप पर जाकर ऑनलाइन लॉगिन करना होगा। उसमें अपनी पात्रता संबंधी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद खुद ही उनका कार्ड बन जाएगा। अगर पात्र नहीं होंगे तो नहीं बनेगा, इसलिए अब कहीं चक्कर लगाने की भी जरूरत नहीं है।

आयुष्मान-अंधता निवारण में सुस्ती पर सीडीओ नाराज
अलीगढ़ जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में सीडीओ ने राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम की प्रगति कमजोर होने पर चिंता जताई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों को लाभान्वित करने में भी प्रगति कमजोर होने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार का निर्देश दिया। विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ ने कम प्रगति वाले प्रत्येक ब्लॉक के 10 गांवों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि प्रयास बढ़ाए जा सकें। 

वहीं जवां के एमओआईसी के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा में बिजौली एवं टप्पल क्षेत्रों में प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि जिन क्षेत्रों में परिवार टीकाकरण से इन्कार कर रहे हैं, वहां वे स्वयं भ्रमण कर जागरूकता बढ़ाएंगे। साथ में संचारी रोग अभियान पर भी निर्देश दिए। बैठक का संचालन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने किया।

ये है आंकड़े

  • 1579268 पात्र जिले में आयुष्मान कार्ड के
  • 1103041 पात्रों के अभी आयुष्मान कार्ड बने
  • 476227 पात्र अभी कार्ड बनवाने से है वंचित
  • 246238 कार्ड धारकों ने लिया अब तक लाभ
  • 242 करोड़ रुपये अब तक उपचार में हुए खर्च
  • 65 निजी व 30 सरकारी अस्पतालों में है उपचार


ये हैं पात्र

  • घर का कोई भी 70 आयु पार कर चुका बुजुर्ग
  • 60 पार कर चुके बुजुर्ग, जिनका एकल राशन कार्ड
  • किसी राशन कार्ड में 6 या 6 से अधिक सदस्य हैं
  • जातीय, सामाजिक, आर्थिक रूप से चयनित पात्र
  • अंत्योदय राशन कार्ड धारक सभी व्यक्ति हैं पात्र
  • सीएम जन आरोग्य अभियान में चयनित हुए पात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed