{"_id":"5882752f4f1c1b9a25eff62c","slug":"elias-bsp-on-several-criminal-cases-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी इलियास पर हैं मुंबई में कई आपराधिक मुकदमे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी इलियास पर हैं मुंबई में कई आपराधिक मुकदमे
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sat, 21 Jan 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के अतरौली विस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे इलियास चौधरी व उसके भाइयों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस आधार पर निर्वाचन आयोग में इलियास की शिकायत की गई है और उसके चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई है।
अलीगढ़ के केलानगर बेगपुर मंदिर वाली गली निवासी राजाबाबू पुत्र रामप्रसाद ने चुनाव आयुक्त से की शिकायत में कहा है कि अतरौली से बसपा के प्रत्याशी इलियास चौधरी व उसके भाइयों पर मुंबई में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 1980 में यह लोग अस्सी के दशक में मुंबई रहने लगे। वहां इलियास व उसके भाइयों ने अपराध करने शुरू कर दिए।
इलियास के अलावा उसके भाइयों इकबाल व अफजाल के खिलाफ 1991 से लेकर वर्ष 2014 तक दर्जन भर से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए। पहला मुकदमा थाना निर्मल नगर में दर्ज हुआ। उसके बाद इसी थाने में फिर क ई और मुकदमे कायम हुए। इसमें हत्या का मुकदमा भी शामिल है। इनके खिलाफ फेंक करेंसी बनाने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। शिकायत में कहा गया है कि तीनों भाइयों ने नाम बदल-बदल कर अपराध किए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इलियास का नाम मुंबई की बांद्रा विधानसभा क्षेत्र की लिस्ट में भी है, जबकि अतरौली की लिस्ट में भी है। यह गैरकानूनी है। शिकायत में इलियास को चुनाव से रोकने की मांग की गई है।