Aligarh Weather: पारा 42 के पार, शहर में 18 घंटे के भीतर हुए 17 बड़े फॉल्ट, बिजली संकट, पानी की किल्लत
बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 दिनों के भीतर जिले में बिजली की खपत भी 586 मेगावाट से बढ़कर 780 मेगावाट तक पहुंच गई है, जो सामान्य से काफी अधिक है। खपत में इस अप्रत्याशित वृद्धि और लगातार हो रहे फॉल्ट के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में 12 जून को भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। पारा 42.4 रहा। बिजली की भी मांग बढ़ गई है। स्थिति यह है कि लोड बढ़ने से फॉल्ट भी खूब हो रहे हैं। 11 जून की रात को 12 बजे से 12 जून की शाम को 6 बजे तक 18 घंटे के भीतर 17 फॉल्ट हुए। केबल फुंकने की घटनाएं सबसे ज्यादा रहीं। इससे कहीं तीन घंटे बिजली का संकट खड़ा हुआ तो कहीं चार घंटे तक। अब बत्ती नहीं तो पानी नहीं। प्रभावित इलाकों में पेयजल का भी संकट रहा।
बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 दिनों के भीतर जिले में बिजली की खपत भी 586 मेगावाट से बढ़कर 780 मेगावाट तक पहुंच गई है, जो सामान्य से काफी अधिक है। खपत में इस अप्रत्याशित वृद्धि और लगातार हो रहे फॉल्ट के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। स्थिति यह है कि ट्रांसफॉर्मर को फुंकने से बचाने के लिए भी विभाग को पावरकट करना पड़ रहा है।
गर्मी के चलते लोकल फाल्ट बढ़ गए हैं। इसके लिए बिजली घरों पर टीमें लगाई गई हैं। निर्देश दिए हैं कि फॉल्ट होने पर उसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए। - पंकज अग्रवाल, मुख्य अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन विज्ञापन
नगला मल्लाह में तीन दिन पहले ट्रांंसफार्मर फुंका, बिजली संकट पर लोगों का प्रदर्शन
अलीगढ़ में मल्लाह के नगला में तीन दिनों से बिजली ठप है। यहां पर तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंका था। इसको बिजली विभाग सही नहीं करा सका। इसको लेकर बृहस्पतिवार को गुस्साए सैकड़ों लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इलाके के कई ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं, जिनमें मल्लाह नगला का ट्रांसफार्मर भी शामिल है, जो पिछले तीन दिनों से खराब पड़ा है।प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भीषण गर्मी में बिजली न होने से जनता बेहाल है, लेकिन विभाग कानों में रूई ठूंस और आंखों पर पट्टी बांधकर बैठा है। मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता आगा यूनुस और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जरीन आगा चेतावनी दी कि मल्लाह के नगला का ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो घेराव किया जाएगा।
यहां पर हुए फॉल्ट
1- रघुवीर पुरी- केबल जलने से सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 घंटे आपूर्ति बाधित
2- हादी नगर धौर्रा- केबल जल गई, दोपहर 12.30 बजे से 45 मिनट आपूर्ति बाधित
3- बन्ना देवी थाने के सामने - ट्रांसफार्मर की केबल जली, सुबह 11.30 बजे 40 मिनट आपूर्ति बंद
4- गांधी पार्क 33 केवी बिजली घर पर फाल्ट आया-सुबह 7.58 से 9.58 तक बिजली बाधित रही
5- मित्र नगर - बंच केबल में आग लगी, 9.10 बजे सुबह से 30 मिनट आपूर्ति बंद
6- आगरा रोड सिंघल धर्मकांटा पर केबल बर्स्ट, दोपहर 3 बजे एक घंटा आपूर्ति बंद
7-पला साहिबाबाद, केबल बर्स्ट, सुबह 11 बजे- 45 मिनट आपूर्ति बंद
8-दीवानी कचहरी, केबल बर्स्ट, 1.23 बजे दोपहर- 1 घंटा आपूर्ति बंद
9- 33 केवी सारसौल बिजली घर- दोपहर 3.23 बजे ट्रिपिंग हुई, 25 मिनट आपूर्ति बंद
10- 33 केवी बारहद्वारी सब स्टेशन- दोपहर 3 बजे ट्रिपिंग, 20 मिनट बिजली बंद
11- घुड़ियाबाग में शाम 5.29 पर ट्रिपिंग से 30 मिनट बिजली बंद
12-माया गार्डन में केबल जलने से सुबह -11 बजे से 12-30 बिजली बाधित
13- सराय रहमान में लाइन खराब होने से - दोपहर में 12 बजे से दो घंटे तक कम वोल्टेज रहे
14-पड़ियावली, गंगा डेस्क कॉलोनी में बंच केबल जलने से शाम पांच बजे से तीन घंटे तक आपूर्ति बंद
15- पड़ियावली एक अन्य क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर में फाल्ट होने से बुधवार रात 11.56 से सुबह 4 बजे तक आपूर्ति ठप
16- कल्याण पुरम में सीटी बर्स्ट होने से दोपहर 1.30 बजे से दो घंटे बिजली नहीं
17- पला रोड माया पुरी- शाम 4.30 बजे ट्रांसफार्मर में फाल्ट हुआ दो घंटे बिजली बंद