{"_id":"67705bba61864758a0026ee4","slug":"electricity-production-stopped-in-harduaganj-thermal-project-aligarh-news-c-117-1-sali1021-100846-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हरदुआगंज तापीय परियोजना में बिजली का उत्पादन बंद, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हरदुआगंज तापीय परियोजना में बिजली का उत्पादन बंद, यह है वजह
Sun, 29 Dec 2024 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:42 AM IST
सार
सर्दियों में बिजली की मांग घटने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर यह यूनिटें बंद की गई हैं। इससे पहले करीब एक माह तक तापीय परियोजना की सात, आठ, नौ और दस नंबर यूनिट बंद कर दी गई थीं।
विज्ञापन
बिजली उत्पादन बंद प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की सभी यूनिटें अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही इस तापीय परियोजना से बिजली का उत्पादन पूरी तरह से बंद हो गया है। लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर नौ दिन बाद ही 27 दिसंबर की रात एक-एक कर आठ, नौ और दस नंबर वाली तीन यूनिट से दोबारा उत्पादन बंद कर दिया गया, जबकि सात नंबर की एक यूनिट पहले से बंद चल रही थी।
विज्ञापन
तापीय परियोजना के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि सर्दियों में बिजली की मांग घटने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर यह यूनिटें बंद की गई हैं। इससे पहले करीब एक माह तक तापीय परियोजना की सात, आठ, नौ और दस नंबर यूनिट बंद कर दी गई थीं। मुख्यालय के ही आदेश से 19 दिसंबर को आठ, नौ और दस नंबर यूनिटों को शुरू कर उत्पादन शुरू किया गया था।
विज्ञापन
27 दिसंबर की रात 11:45 बजे 250-250 मेगावाट वाली आठ और नौ नंबर यूनिट पर उत्पादन बंद किया गया। इसके बाद रात 12:15 बजे 660 मेगावाट वाली दस नंबर यूनिट पर भी उत्पादन बंद कर दिया गया। 110 मेगावाट बिजली उत्पादन वाली सात नंबर यूनिट पहले से बंद चल रही है। इस तरह चारों यूनिट अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गई हैं।
विज्ञापन