फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity production stopped in Harduaganj Power House

कासिमपुर पावर हाउस: लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर चारों यूनिटें बंद, बिजली उत्पादन हुआ शून्य

Mon, 14 Apr 2025 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 14 Apr 2025 02:16 AM IST
सार

मांग कम होने के कारण लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर की चारों यूनिटें बंद कर दी गईं। अब चारों यूनिटों से बिजली उत्पादन शून्य हो गया है।

विज्ञापन
Electricity production stopped in Harduaganj Power House
कासिमपुर पावर हाऊस - फोटो : संवाद

विस्तार

हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में बिजली उत्पादन बंद कर दिया गया है। यहां पर चार यूनिटों से 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर 12 अप्रैल सुबह 10 बजे से उत्पादन बंद हुआ है।

विज्ञापन


परियोजना के मुख्य अभियंता हरिकिशन गुप्ता ने बताया कि बिजली की मांग कम हो जाने के कारण मशीनों को बंद कर उत्पादन रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीते 11 अप्रैल की शाम को आई आंधी से कई जगहों पर हाईटेंशन लाइन के तार टूट गए थे, जिससे कई पावर स्टेशनों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन


इससे बिजली की मांग पावर ग्रिड पर अधिकतम 25000 वोल्ट मेगावाट से घटकर 15000 वोल्ट के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई। मांग कम होने के कारण लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर की चारों यूनिटें बंद कर दी गईं। अब चारों यूनिटों से बिजली उत्पादन शून्य हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed