फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity production from two units of Harduaganj thermal project stopped

हरदुआगंज तापीय परियोजना: दो यूनिटों से बिजली उत्पादन फिर बंद, केवल 10 नंबर यूनिट चालू

Mon, 26 May 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 26 May 2025 01:32 AM IST
सार

कासिमपुर पॉवर हाउस की की तीनों यूनिटों को दो दिन पूर्व ही आंधी-बारिश के बाद शुरू किया था। हालांकि परियोजना की चार यूनिटों के पूरी क्षमता से संचालित होने पर 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। इसमें से सात नंबर यूनिट पहले से बंद चल रही है।

विज्ञापन
Electricity production from two units of Harduaganj thermal project stopped
कासिमपुर पावर हाऊस - फोटो : संवाद

विस्तार

आंधी-बारिश के कारण बिजली की मांग कम होने पर हरदुआगंज तापीय परियोजना की दो यूनिटों में 25 मई तड़के विद्युत उत्पादन फिर बंद कर दिया। परियोजना की चार में से तीन यूनिटों में उत्पादन बंद है।

विज्ञापन


परियोजना के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि परियोजना की आठ और नौ नंबर यूनिटों को बिजली की मांग में कमी आने पर 25 मई सुबह तीन बजे से बंद कर दिया गया है। अब केवल 10 नंबर यूनिट से बिजली उत्पादन हो रहा है, इस यूनिट में 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है, जो इस समय 363 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि परियोजना की तीनों यूनिटों को दो दिन पूर्व ही आंधी-बारिश के बाद शुरू किया था। हालांकि परियोजना की चार यूनिटों के पूरी क्षमता से संचालित होने पर 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। इसमें से सात नंबर यूनिट पहले से बंद चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed