फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity load increasing in summer

हाय गर्मी: हांफ रहा बिजली सिस्टम, बढ़ रहा लोड, एक दिन में हुई 15.36 करोड़ की डिमांड

Tue, 18 Jun 2024 03:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 03:13 PM IST
सार

अलीगढ़ शहरी क्षेत्र में 800 मेगावाट की रिकॉर्ड मांग को अगर यूनिट में बदलेंगे तो यह आंकड़ा एक करोड़ 92 लाख यूनिट में पहुंचता है। मांग के अनुसार बिजली की एक यूनिट की कीमत आठ रुपये है। इस तरह शहरी क्षेत्र में एक दिन में मांगी गई बिजली की कीमत का आंकड़ा 15 करोड़ 36 लाख रुपये पहुंचता है, जो बड़ा रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
Electricity load increasing in summer
बढ़ी बिजली की मांग - फोटो : एएनआई

विस्तार

भीषण गर्मी में बिजली सिस्टम भी हांफने लगा है। आलम ये है कि अब सिस्टम की क्षमता भार झेलने लायक नहीं है, लेकिन जिस गति से मांग बढ़ रही है, अधिकारियों के हाथ पांव फूल रहे हैं। उनका कहना है कि इससे अधिक मांग बढ़ी तो उपकरण भी साथ छोड़ने लगेंगे।

विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में बिजली मांग की बात करें तो 10 जून के बाद इसका आंकड़ा 800 मेगावाट पार कर रहा है, जो एक रिकॉर्ड है। सोमवार को शहरी क्षेत्र में बिजली की मांग 800.95 मेगावाट रही है। इससे पहले 13 जून को यह मांग 804 मेगावाट रही थी। सामान्य दिनों में अलीगढ़ शहरी विद्युत वितरण मंडल की मांग प्रतिदिन 600 मेगावाट के अंदर ही रहती है। गर्मी में पिछले वर्ष सर्वाधिक मांग का आंकड़ा 22 मई को 774 मेगावाट पहुंचा था। मगर, इस बार मई के बाद जून रिकॉर्ड तोड़ रहा है।
विज्ञापन


10 जून को मांग 777 और 11 जून को 783 मेगावाट रही। 13 जून को यह रिकॉर्ड 804 मेगावाट रहा। 14 जून को थोड़ी गिरावट के साथ 752.6 मेगावाट की मांग रही। अब 17 जून को यही मांग 800.95 मेगावाट पहुंची है। यह इस माह का अब तक का दूसरा उच्चतम रिकॉर्ड है। इस तरह पिछले माह से 28 फीसदी मांग अधिक बढ़ गई है। मांग बढ़ने का मुख्य कारण घरों में बढ़ता बिजली का उपयोग, एसी का चलना आदि माना जा रहा है। जिसकी वजह से विद्युत लाइनें व ट्रांसफॉर्मर जैसे जरूरी उपकरण भी हांफ रहे हैं। भार बढ़ने से ट्रिपिंग व फॉल्ट की शिकायतें बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 13 जून को सबसे अधिक 804 एमवीए बिजली की मांग रही। सोमवार को भी 800.95 मेगावाट बिजली की मांग रही है, जो रिकॉर्ड है और क्षमता से भी अधिक है। लोगों से एक साथ सभी उपकरण प्रयोग में न लाने की अपील है।-सुबोध कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता।

 

उपकरणों की ओवरलोडिंग की हालत

  • 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 325 एंपीयर तक लोड की
  • 10 जून से 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर 400 एंपीयर तक लोड में
  • 33 केवी की लाइन की क्षमता 300 एंपीयर तक लोड लेने की है
  • 10 जून से शहरी क्षेत्र में लाइनों का 360 तक पहुंच रहा है लोड


एक दिन में 15.36 करोड़ रुपये की बिजली की मांग
शहरी क्षेत्र में 800 मेगावाट की रिकॉर्ड मांग को अगर यूनिट में बदलेंगे तो यह आंकड़ा एक करोड़ 92 लाख यूनिट में पहुंचता है। मांग के अनुसार बिजली की एक यूनिट की कीमत आठ रुपये है। इस तरह शहरी क्षेत्र में एक दिन में मांगी गई बिजली की कीमत का आंकड़ा 15 करोड़ 36 लाख रुपये पहुंचता है, जो बड़ा रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed