फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity failure at night, one lakh people suffer from heat

Aligarh: रात में बत्ती गुल, गर्मी से बिलबिलाए गुस्साए लोगों ने घेरा स्वर्ण जयंती नगर बिजलीघर

Fri, 13 Jun 2025 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 13 Jun 2025 02:09 AM IST
सार

स्वर्ण जयंती नगर बिजलीघर के इलाके में आपूर्ति बंद हो गई। लगभग ढाई घंटे तक बिजली न आने के कारण भीषण गर्मी और उमस से बिलबिलाए लोगों ने स्वर्ण जयंती नगर बिजली घर पर हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
Electricity failure at night, one lakh people suffer from heat
स्वर्ण जयंती नगर बिजलीघर पर हंगामा करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

12 जून रात महानगर के स्वर्ण जयंती नगर बिजलीघर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली घर भी अंधेरे में डूब गया। रात 10 बजे अचानक यह समस्या उस वक्त हुई, जब 132 केवी पंचम बिजली घर ओजोन सिटी रोड निकलने वाली 33 केवी की लाइन का जंपर टूट गया।

विज्ञापन


इसके बाद स्वर्ण जयंती नगर बिजलीघर से जुड़े इलाके में आपूर्ति बंद हो गई। लगभग ढाई घंटे तक बिजली न आने के कारण भीषण गर्मी और उमस से बिलबिलाए लोगों ने स्वर्ण जयंती नगर बिजली घर पर हंगामा कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में स्वर्ण जयंती नगर, एडीए कॉलोनी, कुलदीप बिहार, असदपुर-क्यामपुर, तिकोना नगला और ज्ञान सरोवर के लोग शामिल थे, जहां आपूर्ति बंद हो गई थी। बिजली विभाग के अनुसार इन इलाकों के लगभग एक लाख लोग इस संकट से जूझे।
विज्ञापन


बिजली विभाग के कर्मचारी देर रात तक आपूर्ति को बहाल करने के प्रयास में जुटे रहे। रात 12.30 बजे आपूर्ति दुरुस्त हुई, लेकिन इसके बाद भी बिजली के आने और जाने का सिलसिला चलता रहा। इसे ठीक करने के लिए देर रात तक मरम्मत कार्य चल रहा था। खबर लिखे जाने तक कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई थी। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता पीए मोंगा ने बताया कि कई मोहल्लों की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। कुछ जगहों पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed