{"_id":"62d45f31c7e1e96dbe7d3321","slug":"electricity-crisis-throughout-the-day-in-swarna-jayanti-nagar-city-office-news-ali296245866","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : स्वर्ण जयंती नगर में दिनभर बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : स्वर्ण जयंती नगर में दिनभर बिजली संकट
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती रुला रही है। रविवार को स्वर्ण जयंती नगर में रविवार को दिन भर लोगों को संकट का सामना करना पड़ा और शाम को दुबे पड़ाव मानिक चौक इलाके में आपूर्ति ने लोगों को परेशान किया।
बताया गया है कि स्वर्ण जयंती नगर बिजली घर से पोषित स्वर्ण जयंती नगर कॉलोनी के पैनल में कुछ खराबी आ गई। तड़के यह खराबी आने से जब भी आपूर्ति शुरू की जाती, तभी फॉल्ट हो जाता। दिन में इंजीनियरों को बुलाकर इस समस्या को दूर कराने का प्रयास किया गया। इसी बीच दोपहर में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने लाइन से तार टूट गया।
इसके चलते शाम चार बजे तक इस इलाके की आपूर्ति शुरू हो सकी। बिजली कटौती के कारण लोगों को दिन भर जूझना पड़ा और शाम को राहत मिल सकी। एसडीओ क्वार्सी ने बताया कि दिन में कई बार आपूर्ति शुरू करने के प्रयास किए गए, मगर पैनल की खराबी बार-बार फाल्ट हो रहे थे। आपूर्ति को शाम चार बजे शुरू करा दिया गया। इधर, देर शाम दुबे पड़ाव मानिक चौक इलाके में बिजली संकट शुरू हुआ। यहां रुक-रुककर हर आधा घंटे पर आपूर्ति जा रही थी। जिससे उमस भरी गरमी में लोग परेशान हो रहे थे। देर रात तक यह क्रम जारी था। इसके पीछे की वजह वैसे ओवरलोडिंग से हुआ फाल्ट बताया गया था। जिसे दुरुस्त करने का प्रयास देर रात तक जारी था।