फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity connection of Pisawa police station

सात घंटे थाने में छाया अंधेरा: संविदा बिजली कर्मी का चालन वापस, पिसावा थाने की जोड़ी बिजली

Tue, 01 Apr 2025 09:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 01 Apr 2025 09:25 PM IST
सार

बिजली संविदा कर्मी की पुलिस कर्मी ने चालान काट दिया था। लाइनमैन ने पिसावा थाने की ही बिजली काट दी। पिसावा थाना सात घंटे तक अंधेरे में रहा।

विज्ञापन
Electricity connection of Pisawa police station
पिसावा थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

संविदा बिजली कर्मी की बाइक का चालान काटने के विरोध में 31 मार्च को काटी गई थाने की बिजली की लाइन सात घंटे बाद सीओ से वार्ता के बाद जोड़ दी गई। एसडीओ विद्युत ने बताया कि सीओ ने चालान वापस लिए जाने की बात कही है। लाइन काटे जाने से करीब सात घंटे तक थाने में अंधेरा छाया रहा।

विज्ञापन


विद्युत विभाग के संविदा कर्मी सुशील कुमार की बाइक का 31 मार्च की दोपहर पुलिस कर्मियों ने 500 रुपये का चालान काट दिया था। इससे गुस्साए संविदा कर्मी ने अपने साथियों की मदद से शाम करीब सवा चार बजे पिसावा थाने की बिजली की लाइन काट दी थी। जेई निहाल सिंह ने बताया था कि पिसावा थाने पर 3.62 लाख रुपये का बिजली का बिल बकाया है। बकाया जमा न करने पर लाइन काटी गई है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... थाने की बिजली गुल: पुलिस कर्मी लाइनमैन का काटा चालान, उसने काट दी पिसावा थाने की बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही एसडीओ से सीओ खैर की वार्ता हुई। जेई ने बताया कि सीओ ने बिजली का बकाया जमा करने के लिए ग्रांट भेजने की जानकारी दी। कहा कि जल्द ही बिल जमा करा दिया जाएगा। साथ ही संविदा कर्मी सुशील कुमार की बाइक के काटे गये चालान को भी वापस लेने के लिए कहा। इसके बाद संविदा कर्मियों से वार्ता कर 31 मार्च की रात करीब 11 बजे थाने की लाइट जुड़वा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed