फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity bill of Aligarh BJP MLC Manvendra Pratap Singh office

एमएलसी का चकराया दिमाग: दफ्तर का एक महीने का आया बिल 49 हजार, देना पड़ा बस 2300

Sat, 22 Jun 2024 11:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:46 AM IST
सार

एमएलसी के कार्यालय का बिजली बिल 49 हजार रुपये आ गया, जिसे देखकर उनका दिमाग चकरा गया। जब इस बिल की जांच की गई तो वह घटकर 2300 रह गया।

विज्ञापन
Electricity bill of Aligarh BJP MLC Manvendra Pratap Singh office
अलीगढ़ भाजपा एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ में भाजपा के स्नातक एमएलसी डॉ.मानवेंद्र प्रताप सिंह के सुरेंद्र नगर स्थित कार्यालय का बिजली बिल इन दिनों महकमे की चर्चा में है। बीती 12 जून को इस कार्यालय में 49 हजार रुपये का बिजली बिल भेजा गया। यह बिल देख एमएलसी हैरान हो गए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत कर इसकी जांच कराई गई तो वह बिल सिमट कर 2300 रुपये का ही रह गया। इसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

बिजली बिल
एमएलसी डॉ.मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 12 जून को उनके पास बिजली विभाग द्वारा 49 हजार का बिल भेजा गया था। उन्होंने विभाग में इसकी शिकायत कर मीटर रीडिंग की जांच कराई। जिसमें मीटर की रीडिंग कम आई। इसके बाद 2300 रुपये का बिल बना, जिसे जमा कराया गया है। 
विज्ञापन

बिल
इस मामले में बिजली विभाग के मुख्य अभियंता सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है कि किसकी गलती से यह सब हुआ। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed