फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electrici worker boycott work, strike from today

Aligarh News: विद्युतकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, हड़ताल आज से

Thu, 16 Mar 2023 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Electrici worker boycott work, strike from today
धरने पर बैठे विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : samvad
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद जारी आंदोलन के क्रम में बुधवार को कार्य बहिष्कार किया गया। अब बृहस्पतिवार से 72 घंटे की हड़ताल पर कर्मचारी जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सभी अधिकारी और कर्मचारियों सुबह से कार्य बहिष्कार पर रहे। इस दौरान जनपद के सभी कर्मचारियों ने अपनी एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया। साथ ही समिति ने अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री ऊर्जा प्रबंधन को बिजली कर्मचारियों के साथ हुए समझौते पर सकारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश देने की कृपा करें जिससे कि ऊर्जा के प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच के टकराव की स्थिति को समाप्त किया जा सके।
विज्ञापन


अब बृहस्पतिवार शाम से 72 घंटे की हड़ताल शुरू की जाएगी। इस मौके पर जिला संरक्षक अधिशासी अभियंता इंजीनियर राहुल बाबू कटिहार,ओपी शर्मा, संयोजक प्रदीप शाक्य, क्षेत्रीय संयोजक इंजीनियर अरविंद कुमार निगम, प्रताप सिंह, भूपेंद्र रावत, भगवती प्रसाद, प्रदीप शर्मा, प्रदीप चौहान, सौरभ मंगला, पंकज तिवारी, प्रशांत वाष्र्णेय, इंजीनियर राहुल कुमार इंजीनियर अमित कुमार इंजीनियर अमित कुमार, अरविंद कुमार, भगवानदास, कृष्णा कुमार राजोरिया, केशव महेश्वरी, प्रेमचंद गोला, विक्रम सिंह, नवेद इकबाल, राजीव कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed