{"_id":"64a809662e3f3082e209dfa5","slug":"electric-wire-fell-on-brother-and-sister-playing-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खेल रहे भाई-बहन के ऊपर गिरा बिजली का तार, बच्चे की मौत और बच्ची झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खेल रहे भाई-बहन के ऊपर गिरा बिजली का तार, बच्चे की मौत और बच्ची झुलसी
Fri, 07 Jul 2023 06:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 07 Jul 2023 06:17 PM IST
सार
घर के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन में अचानक चिंगारी हुई। तार टूट कर दोनों बच्चों के ऊपर गिर पड़ा। जिससे दोनों बच्चे बिजली की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बिजली घर में फोन कर लाइन कटवाकर बच्चों को करंट से अलग किया। दोनों बच्चों को निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे प्रकाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना कोतवाली छर्रा के गांव रसैनी में घर के बाहर खेल रहे भाई-बहन के ऊपर बिजली का तार गिर गया। दोनों करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बामुश्किल दोनों बच्चों को करंट से छुड़ाया। परिजनों व ग्रामीण दोनों को निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
विज्ञापन
गांव रसैनी निवासी मान सिंह भट्टे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार की दोपहर लगभग तीन बजे मान सिंह का 5 वर्षीय पुत्र प्रकाश एवं 7 वर्षीय लाडो घर के बाहर खेल रहे थे। तभी घर के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन में अचानक चिंगारी हुई। तार टूट कर दोनों बच्चों के ऊपर गिर पड़ा। जिससे दोनों बच्चे बिजली की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बिजली घर में फोन कर लाइन कटवाकर बच्चों को करंट से अलग किया।
विज्ञापन
दोनों बच्चों को निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। करंट से झुलसी लाडो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बच्चे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के साथ विद्युत विभाग को सूचना दी। अवर अभियन्ता ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन