फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   electric shock in ATM

Aligarh News: रुपये निकालने गई छात्रा, एटीएम में आया करंट, जिला अस्पताल में भर्ती

Fri, 05 Sep 2025 12:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 12:23 PM IST
सार

एक छात्रा एटीएम से रुपये निकालने के लिए गई। एटीएम में करंट आ रहा था। एटीएम में कार्ड लगाते ही छात्रा को तेज करंट लगा और वह जमीन पर गिर गई। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
electric shock in ATM
छात्रा का जिला अस्पताल में उपचार करते चिकित्सक - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसे निकालने गई एक छात्रा बिजली का करंट लगने से बेहोश हो गई। छात्रा के साथ मौजूद उसकी बहन और आस-पास के लोगों ने तुरंत उसे मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। इस मामले में अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन


गांधीपार्क थाना क्षेत्र के राठी नगर की रहने वाली रतन गौतम श्री वार्ष्णेय डिग्री कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई के बाद अब मास्टर्स की तैयारी कर रही हैं। रतन बृहस्पतिवार को अपनी बड़ी बहन के साथ नौरंगाबाद में एटा चुंगी रोड पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गई थीं।
विज्ञापन


छात्रा की बड़ी बहन का आरोप है कि जब रतन एटीएम से पैसे निकाल रहीं थीं तब एटीएम बूथ में करंट आ गया, जिससे वह वहीं गिर पड़ी। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के दुकानदार और राहगीर मदद के लिए आए और दोनों बहनों को अस्पताल ले गए। छात्रा के परिवार वालों ने बैंक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बड़ी बहन का कहना है कि नियमों के अनुसार एटीएम पर सुरक्षा गार्ड होना चाहिए, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के आपातकालीन स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. रितेश सिनसिनवार ने बताया कि छात्रा को बिजली का करंट लगा था, लेकिन इलाज के बाद अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।इस मामले में सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि अभी तक छात्रा या उसके परिवार की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed