फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Election of delegates in sugar mill

साथा चीनी मिल: डेलीगेट पदों के लिए 85 नामांकन, 45 हजार सदस्य करेंगे वोट, 30 सितंबर को होगी जांच

Sat, 28 Sep 2024 03:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 28 Sep 2024 03:55 PM IST
सार

30 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 1 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकता है तथा इसी दिन शाम पांच बजे तक चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। 4 अक्तूबर को शाम चार बजे तक मतदान होगा और इसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
Election of delegates in sugar mill
साथा चीनी मिल के उपाध्यक्ष पद के लिए नामकंन करते नरेन्द्र मालव - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ में दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड साथा के 162 डेलीगेट पदों के लिए शुक्रवार को आखिरी दिन 85 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उधर, गोपी लधौआ गन्ना समिति में डेलीगेट के 147 पद हैं और 67 नामांकन दाखिल किए गए हैं। 1 अक्तूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे तथा इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। 4 अक्तूबर को मतदान होगा और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


साथा चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पाराशर ने बताया कि 30 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 1 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकता है तथा इसी दिन शाम पांच बजे तक चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। 4 अक्तूबर को शाम चार बजे तक मतदान होगा और इसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। गोपी लधौआ गन्ना समिति के सचिव हुकुम सिंह ने बताया कि 4959 सदस्य 147 डेलीगेट का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन


आंकडे़ 
           संस्था -         डेलीगेट पद - मतदाता - प्रत्याशी

  • साथा चीनी मिल   162 -       45000 -     85
  • गोपी लधौआ        147 -       4959 -      69


नामांकन के दौरान दलों ने दिखाई ताकत
साथा चीनी मिल और गन्ना समिति के चुनाव में राजनीतिक दल भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि डेलीगेट पदों के अनुपात में नामांकन की संख्या काफी कम है। फिर भी शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन कई दलों के नेता समितियों पर नजर आए। उधर, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह मालव भी समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed