फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elected representatives vented their frustration over electricity issues

Aligarh News: बिजली की समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों ने निकाला गुबार

Fri, 31 Jul 2026 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Elected representatives vented their frustration over electricity issues
सर्किट हाउस में बैठक करते जनप्रतिनिधि और विद्युत अधिकारी।  - फोटो : samvad
जिले में बिजली आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर बृहस्पतिवार शाम को सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और विद्युत निगम के अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज, जर्जर लाइनों व अन्य समस्याओं पर गुबार निकाला।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. तारिक मंसूर, विधायक कोल अनिल पाराशर, शहर विधायक मुक्ता राजा, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, बरौली विधायक के प्रतिनिधि आरके वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बिजली से संबंधित समस्याओं के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों ने जर्जर लाइनों को बदलने, ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने, ट्रिपिंग कम करने और फॉल्ट का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार निर्धारित आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया और सुझाव दिया कि देहात और शहरी क्षेत्र में यदि बिजली कटौती होती है तो उसकी भरपाई भी की जाए। उन्होंने मनमाने तरीके से उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने पर भी नाराजगी जताई।
विभागीय अधिकारियों ने सभी सुझावों पर समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्य अभियंता अरविंद नायक ने बताया कि जिले में विद्युत अवसंरचना मजबूत करने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मिले सुझावों पर गंभीरता से अमल करने का आश्वासन दिया।

बैठक में अधीक्षण अभियंता शहर अंशुमन यादव, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण उमेश जैन, अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सहित सभी अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed