{"_id":"6a33023c323c9bdc390234d3","slug":"elderly-woman-injured-in-stone-pelting-succumbs-after-six-days-aligarh-news-c-2-1-ald1025-999269-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पथराव में घायल बुजुर्ग महिला की छह दिन बाद टूटी जिंदगी की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पथराव में घायल बुजुर्ग महिला की छह दिन बाद टूटी जिंदगी की डोर
विज्ञापन
कस्बा टप्पल के मोहल्ला काजीपाड़ा में आपसी विवाद के बाद हुए पथराव में गंभीर रूप से घायल 75 वर्षीय बुंदो की उपचार के दौरान छह दिन बाद मौत हो गई। बुधवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में उन्होंने अंतिम सांस ली।
पुलिस के अनुसार 12 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे मोहल्ले में गाली-गलौज को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पीड़िता आसमा ने आरोप लगाया कि पड़ोसी इरफान शराब के नशे में घर के बाहर अभद्रता कर रहा था। विरोध करने पर वह घर में घुस आया और मारपीट करने लगा। इसके बाद उसके परिजन और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए तथा लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में बुंदो के सिर, चेहरे और जबड़े पर गंभीर चोटें आईं। उनके दांत टूट गए और वह मौके पर ही बेहोश हो गईं। उपचार के दौरान उनकम मौत हो गई।
मृतका के पुत्र यासीन ने आरोप लगाया कि इरफान, उसके पिता सलीम, समीम, गुलजार, आरफीन और छोटी ने मिलकर हमला किया था। उन्होंने कहा कि उनकी मां की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं मृतका के दामाद अलीम ने भी घटना को सुनियोजित हमला बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के बाद ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
पहले मारपीट, फिर छह दिन चली जिंदगी की जंग
12 जून की रात हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल बुंदो को पहले कैलाश अस्पताल, जेवर ले जाया गया था। डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट और हालत नाजुक होने पर उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। छह दिन तक आईसीयू में उपचार के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।