फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elderly woman falls from roof after being threatened by a monkey in Chainpura village; dies

Aligarh News: गांव चैनपुरा में बंदर की घुड़की से वृद्धा छत से गिरी, मौत

Sun, 05 Jul 2026 02:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman falls from roof after being threatened by a monkey in Chainpura village; dies
बंदर। - फोटो : Archive
विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चैनपुरा में शनिवार शाम बंदर की घुड़की से एक वृद्ध महिला की छत से गिरकर मौत हो गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में बंदरों से भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार गांव मथुरापुर निवासी 65 वर्षीय गंगा देवी अपनी बेटी कमलेश देवी पत्नी ओमप्रकाश के यहां रह रही थीं। शाम करीब चार बजे किसी काम से घर की छत पर गई थीं। पहले से छत पर मौजूद एक बंदर ने अचानक उन्हें घुड़की दी, जिससे वह संतुलन खो बैठीं और छत से नीचे खड़ंजे पर गिरकर घायल हो गईं। परिजन तुरंत उन्हें अलीगढ़ अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



घटना के बाद पूरे गांव में बंदरों से भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों का उत्पाद अब रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है। सुबह के समय सड़क पर सैकड़ों बंदरों का जमावड़ा आम बात हो गई है। बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते समय डर बना रहता है। लोग घर से निकलते समय हाथों में डंडा लेकर चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से इन खूंखार बंदरों के उत्पाद पर रोक लगाने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed