{"_id":"66fecd31ac0ba4fbf905371e","slug":"elderly-prisoner-of-hathras-dies-of-illness-in-aligarh-district-jail-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: जिला कारागार में हाथरस के बुजुर्ग कैदी की बीमारी से मौत, दो साल पहले हुई थी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: जिला कारागार में हाथरस के बुजुर्ग कैदी की बीमारी से मौत, दो साल पहले हुई थी सजा
Thu, 03 Oct 2024 10:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:29 PM IST
सार
हाथरस के थाना हसायन क्षेत्र के गांव हैदलपुर निवासी 65 वर्षीय एदल सिंह के खिलाफ थाने में वर्ष 1992 में मारपीट व गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। हाथरस कोर्ट ने एदल सिंह को दो साल की सजा सुनाई थी। 21 जुलाई 2024 को जेल में भेजा गया
विज्ञापन
अलीगढ़ जेल
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिला कारागार में मारपीट के मामले में सजा काट रहे हाथरस के एक बुजुर्ग कैदी की 3 अक्टूबर को बीमारी के चलते मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
हाथरस के थाना हसायन क्षेत्र के गांव हैदलपुर निवासी 65 वर्षीय एदल सिंह के खिलाफ थाने में वर्ष 1992 में मारपीट व गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। हाथरस कोर्ट ने एदल सिंह को दो साल की सजा सुनाई थी। 21 जुलाई 2024 को जेल में भेजा गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बुधवार को एदल को पेट दर्द के साथ घबराहट की शिकायत होने लगी। जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 3 अक्टूबर को एदल सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन