फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elderly man sentenced to life imprisonment for raping girl

Aligarh: पांच माह में पूरा हुआ मुकदमे का ट्रॉयल, बच्ची से दुष्कर्म में बुजुर्ग को ताउम्र कैद की सजा

Wed, 07 Aug 2024 09:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 09:04 PM IST
सार

11 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी 70 वर्षीय रफी उसे बातों में लगाकर ले गया और रुपयों का लालच दिया। इसके बाद झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची ने घर पर मौजूद अपनी बुआ को वाकया बताया।

विज्ञापन
Elderly man sentenced to life imprisonment for raping girl
सजा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के हरदुआगंज कस्बे में 11 वर्षीय बालिका संग दुष्कर्म के दोषी 70 वर्षीय बुजुर्ग को ताउम्र यानि शेष जीवन तक कैद की सजा सुनाई गई है। साथ ही, 35 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। यह फैसला एडीजे विशेष पॉक्सो सुरेंद्र मोहन सहाय की अदालत से सुनाया गया है। खास बात यह है कि पिछले वर्ष हुई इस घटना के मुकदमे का ट्रॉयल पांच माह में पूरा किया गया है।

विज्ञापन


अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी महेश सिंह के अनुसार, अनुसूचित जाति के परिवार की बच्ची के साथ घटना 28 दिसंबर 2023 को हुई थी। बच्ची के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना वाली दोपहर को उसकी 11 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी 70 वर्षीय रफी उसे बातों में लगाकर ले गया और रुपयों का लालच दिया। इसके बाद झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची ने घर पर मौजूद अपनी बुआ को वाकया बताया। उसकी हालत ठीक नहीं थी। बुआ ने वादी को आकर जानकारी दी।
विज्ञापन

 
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण आदि की प्रक्रिया पूरी कराई। बाद में आरोपी की गिरफ्तारी के आधार पर चार्जशीट दायर की गई। इस मामले में मार्च में ट्रॉयल शुरू हुआ। सभी गवाहों के साथ-साथ पीड़ित बच्ची की गवाही हुई, जिसमें उसने घटना का समर्थन करते हुए सच बताया। इसी आधार पर रफीक को दोषी करार देकर सजा सुनाई है। अर्थदंड में से तीस हजार रुपये पीड़ित को देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed