{"_id":"65342e64c8cc528bdf0f8dd9","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-goods-train-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-147-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, घर की आर्थिक स्थिति थी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, घर की आर्थिक स्थिति थी खराब
Sun, 22 Oct 2023 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:32 AM IST
सार
रुस्तमपुर अखन निवासी 55 वर्षीय विजयपाल पुत्र ईश्वर प्रसाद मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे बीमारी के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी थी। बुजुर्ग 20 अक्तूबर की रात रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर अखन के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग परिवार में चल रही बीमारी को लेकर परेशान था। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते बुजुर्ग कई दिनों से परेशान थे। लोधा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
रुस्तमपुर अखन निवासी 55 वर्षीय विजयपाल पुत्र ईश्वर प्रसाद मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे बीमारी के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी थी। बुजुर्ग 20 अक्तूबर की रात रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
पेट्रोलिंग कर रहे रेलवे के सरक्षा गार्डों ने लोधा पुलिस को सूचना दी। लोधा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग ने अपने पीछे तीन विवाहित और एक अविवाहित बेटे को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन