{"_id":"690749227a27abe601097c51","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, परिवार में छाया मातम
Sun, 02 Nov 2025 05:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 02 Nov 2025 05:36 PM IST
सार
धीर सिंह स्कूटी से गांव लौट रहे थे। रास्ते में उनकी स्कूटी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाए गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में गभाना के सोमना-खैर रोड पर गांव घौरोठ के पास 2 नवंबर की दोपहर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गभाना के गांव गोरना रसीदपुर निवासी धीर सिंह (62) दोपहर करीब 12 बजे स्कूटी से खैर से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव घौरोठ के पास पहुंचे तो उनकी स्कूटी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग गंभीर हालत में कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थाना पुलिस ने बताया है कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन