{"_id":"6604b09301b8a62dd6064079","slug":"elderly-couple-hit-by-car-husband-dies-aligarh-news-c-122-1-sbly1042-115699-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार की चपेट में आए बुजुर्ग दंपती, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार की चपेट में आए बुजुर्ग दंपती, पति की मौत
Thu, 28 Mar 2024 05:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:19 AM IST
सार
पति-पत्नी अस्पताल के बाहर हाईवे के दूसरी ओर चाय पीने जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनाें लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत ही दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बंथरा में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग दंपती को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी सुलेमान (70) की मौत हो गई। उनकी पत्नी फातिमा गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिन से सुलेमान के सीने में दर्द हो रहा था। 26 मार्च को वह पत्नी और बेटे के साथ बंथरा स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आए थे। हालात सामान्य होने पर दोपहर बाद करीब तीन बजे वह अपनी पत्नी फातिमा के साथ अस्पताल के बाहर हाईवे के दूसरी ओर चाय पीने जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में दोनाें लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर अस्पताल से बेटा नसीम दौड़कर मौके पर पहुंचा। उन्होंने तुरंत ही दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने सुलेमान को मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे के बाद चालक वाहन के साथ मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन