{"_id":"5b2962674f1c1bb36e8b8b78","slug":"elana-meat-factory-s-labor-room-and-warehouse-destroy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलाना मीट फैक्ट्री का लेबर रूम व गोदाम ध्वस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐलाना मीट फैक्ट्री का लेबर रूम व गोदाम ध्वस्त
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
ऐलाना मीट फैक्ट्री का लेबर रूम व गोदाम ध्वस्त
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐलाना मीट फैक्ट्री से सटे लेबर रूम एवं गोदाम को मंगलवार को तहसील कोल की टीम ने महाबली की मदद से ढहा दिया। यह निर्माण रास्ते का नंबर था तो नवीन परती के अंतर्गत सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया गया था।
ऐलाना मीट फैक्ट्री के संचालकों के खिलाफ तहसीलदार कोल के न्यायालय में फैक्ट्री से सटे भाग में 1680 वर्ग मीटर क्षेत्र में एक गोदाम व हाल नुमा लेबर रूम अवैध रूप से निर्माण मामले में वाद चल रहा था। लंबे समय से चल रहे इस मामले में विपक्षियों के सभी तर्कों को दरकिनार करते हुए न्यायालय ने बेदखली का आदेश जारी किया। न्यायालय ने स्पष्ट कहा कि यह एरिया रास्ते का नंबर है और नवीन परती के अंतर्गत आता है। इससे साबित होता है कि यह निर्माण सरकारी भूमि में हुआ है।
आदेश के बाद एसडीएम कोल के नेतृत्व में तहसील की टीम ने करोड़ों की इस बेशकीमती भूमि पर बने लेबर रूम एवं गोदाम को बुलडोजरों की मदद से गिरा दिया। एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह ने स्वीकार किया कि तहसीलदार न्यायालय से बेदखली के आदेश के बाद ऐलाना मीट फैक्ट्री से सटे लेबर रूम एवं गोदाम को गिरा दिया गया है।