{"_id":"5ec9390e8ebc3e904032eba6","slug":"eight-months-old-baby-boy-recovers-from-coronavirus-beautifully-welcomed-by-neighbours-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग जीतकर लौटा आठ माह का मासूम, स्वागत में बरसाए गए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग जीतकर लौटा आठ माह का मासूम, स्वागत में बरसाए गए फूल
Sat, 23 May 2020 08:24 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 23 May 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
घर लौटने पर मासूम का हुआ स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया भर में हाहाकार मचाने वाली कोरोना महामारी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के आठ माह के मासूम के आगे घुटने टेक लिए। शनिवार को मासूम बच्चे ने कोरोना से जंग जीत ली और उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया।
इसके बाद शहर में इस बच्चे के आगमन पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। पूरे मोहल्ले में कारपेट बिछवाए गए और बच्चे पर फूलों की वर्षा की गई। मालूम हो कि हाथरस के मोहल्ला गली सीकनापान निवासी एक कैंसर पीड़ित टिंबर कारोबारी पिछले माह कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
उन्हें मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेज दिया गया था। जब उनके परिजनों के नमूने लिए गए तो परिवार के दस अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित निकले थे। इनमें आठ माह का एक मासूम बच्चा भी शामिल था। इस बीच कैंसर पीड़ित कोरोना से स्वस्थ होकर वापस अपने घर आ गए थे, जबकि उनके परिवार के 9 सदस्यों को उपचार के लिए मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।
विज्ञापन
इस बच्चे को उपचार के लिए उसकी मां के साथ अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। मां कोरोना संक्रमित नहीं थीं। तीन दिन पहले परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ हो गए थे तो इन्हें मुरसान के कोविड-1 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
इधर, बच्चे की जांच रिपोर्ट भी उपचार के दौरान निगेटिव आई। ऐसे में शनिवार को इस बच्चे को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ से डिस्चार्ज कर दिया गया। बच्चा जब अपनी मां के साथ वापस लौटा तो नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व काफी लोग उसके स्वागत के लिए पहुंचे।