फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   eid ul adha dawat at AMU canceled due to protest by Kashmiri students

कश्मीरी छात्रों के विरोध के कारण एएमयू में दावत रद्द, कहा- जले पर नमक छिड़कने के समान

Tue, 13 Aug 2019 06:19 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Aug 2019 06:19 AM IST
सार

-कश्मीरी छात्रों के विरोध के कारण एएमयू में दावत रद्द, 
-जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने स्वीकृत किए थे एक लाख रुपये
- जले पर नमक छिड़कने के समान दावत : कश्मीरी छात्र 

विज्ञापन
eid ul adha dawat at AMU canceled due to protest by Kashmiri students
इसी गेस्ट हाउस में होना था दावत का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीरी छात्रों के विरोध के कारण भारत सरकार के संपर्क अधिकारी द्वारा ईद उल जुहा (बकरीद) पर दी जा रहे दावत (लंच) को रद्द कर दिया गया। इस दावत के लिए जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने एक लाख रुपये स्वीकृत किए थे। 

विज्ञापन


अनुच्छेद 370 एवं 35ए के खात्मे के बाद जम्मू कश्मीर में कर्फ्यू लगा हुआ है। पिछले सात दिन से इंटरनेट, फोन एवं संचार सेवाएं ठप हैं। इसकी वजह से यहां पढ़ने वाले छात्रों को अपने परिजनों से संपर्क नहीं हो रहा है। मौजूदा हालात के कारण ईद में छात्र अपने घर नहीं जा सके। 370 व 35 ए खत्म करने के फैसले से भी छात्रों में आक्रोश है। घर एवं परिवार से दूर एएमयू में रह रहे छात्रों को ईद की दावत (लंच) देने के लिए वहां के राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा एक लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे।
विज्ञापन


भारत सरकार के संपर्क अधिकारी (लायसन ऑफिस) संजय पंडिता लंच की तैयारी कर चुके थे। सोमवार को एएमयू के न्यू गेस्ट हाउस नंबर 1 में 1:30 बजे से दावत होनी थी, लेकिन छात्रों के विरोध के कारण रविवार रात्रि में ही लंच का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया और गेस्ट हाउस के कर्मचारियों को सूचना दे दी गई। अधिकारियों का कहना है कि सोमवार सुबह संपर्क अधिकारी संजय पंडिता दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर के छात्र नेता जुबैर अलताफ ने बताया कि यह दावत हमारे जख्मों पर नमक छिड़कने के समान थी। इसलिए छात्रों ने उसका बहिष्कार किया था। एएमयू प्रवक्ता प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि उस दावत से एएमयू का कोई संबंध नहीं था। छात्रों की नाराजगी भारत सरकार से है। उल्लेखनीय है कि पिछले सत्र में एएमयू में करीब 995 कश्मीरी छात्र थे। अभी नामांकन प्रक्रिया जारी है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद करीब 70 प्रतिशत छात्र घर से वापस नहीं आए हैं। ईद के बाद उनके यहां आने की उम्मीद है। मौजूदा समय में एएमयू में करीब 250 से 300 कश्मीरी छात्र विभिन्न हॉलों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed