फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   egg and chicken no harm in corona

अंडा चिकिन से नहीं खतरा : डा. मेघश्याम

Wed, 08 Apr 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
egg and chicken no harm in corona
अलीगढ़। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. मेघ श्याम का कहना है कि अंडा व चिकन के सेवन से कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं होता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण का चिकन एवं अंडा खाने से कोई संबंध नहीं है, अपितु इनके उपभोग से समस्त आयु वर्ग के लोगों में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। वर्ल्ड एनीमल हेल्थ आर्गनाइजेशन के अनुसार नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण मानव से मानव में होता है। विश्व में कहीं से भी पोल्ट्री उत्पाद से मानव में संक्रमण की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। पोल्ट्री एवं अंडा सहित अन्य पोल्ट्री उत्पादों का उपभोग पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने जनपद के समस्त कुक्कुट पालकों, उपभोक्ताओं एवं जनमानस को सूचित किया है कि पोल्ट्री उत्पादों, चिकन, अंडा, मीट का सेवन बिना किसी भय के करें, इनके उपभोग से लोगों में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed