{"_id":"689c2882114a1b74f40fc8e2","slug":"effigy-of-amu-vc-burnt-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: शुल्क वृद्धि पर विद्यार्थियों का प्रदर्शन, वीसी का फूंका पुतला, नारेबाजी, प्रॉक्टर से मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: शुल्क वृद्धि पर विद्यार्थियों का प्रदर्शन, वीसी का फूंका पुतला, नारेबाजी, प्रॉक्टर से मांगा इस्तीफा
Wed, 13 Aug 2025 11:24 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:24 AM IST
सार
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजा भैया ने फीस वृद्धि वापस लेने और छात्र-छात्राओं के साथ अभद्रता और लाठीचार्ज करने वाली प्रॉक्टर टीम पर कार्रवाई कर बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
एएमयू वीसी का पुतला दहन करते मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में शुल्क वृद्धि के खिलाफ विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान एएमयू कुलपति का पुतला फूंक दिया। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने प्रॉक्टर से इस्तीफे की मांग करते हुए यूनिवर्सिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
12 अगस्त को छात्रों ने बाब-ए-सैयद से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजा भैया ने फीस वृद्धि वापस लेने और छात्र-छात्राओं के साथ अभद्रता और लाठीचार्ज करने वाली प्रॉक्टर टीम पर कार्रवाई कर बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर 15 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 16 अगस्त को एएमयू कूच करेंगे। इंतजामिया के खिलाफ बाब-ए-सैयद पर धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती ने कहा कि एएमयू प्रशासन छात्र हितों का हनन कर रहा है। सपा छात्र सभा जिला अध्यक्ष तरुण राज सिंह ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। छात्र नेता इमरान पठान ने कहा कि केवल ज्ञापन दिया गया है अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो जिले के सभी कॉलेज से छात्र 16 अगस्त को प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में शारिक ठाकुर, अंसार सिद्दीकी, राज सिंह, सनी बघेल, आमिर आबिद, जुबैर गाजी, तरुण कुमार, इरफान खान, नईम, अरमान आदि मौजूद रहे।