{"_id":"6624f3cf66bf679d7105dab5","slug":"eeco-car-overturns-in-khanti-due-to-tire-burst-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: टायर फटने से ईको कार पलटी, पति-पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: टायर फटने से ईको कार पलटी, पति-पत्नी घायल
Sun, 21 Apr 2024 04:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:39 PM IST
सार
ईको कार से परिवार के सदस्य खैर के गांव अरनी जा रहे थे। ईको का अचानक टायर फट गया। कार खंती में पलट गई। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए।
विज्ञापन
पलटी हुई ईको कार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
21 अप्रैल दोपहर को रिश्तेदारी में बीमार व्यक्ति का हाल चाल लेने जा रहे परिवार की ईको कार टायर फटने से खंती में जा पलटी। आनन-फानन सवारियों को लोगों ने ईको से बाहर निकाला। घटना में पति-पत्नी को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
थाना इगलास के गांव गिंदौरा निवासी ऋषि कुमार ने बताया कि खैर के गांव अरनी में उनकी बहिन रहती है। उनके बहनोई की तबियत खराब होने पर वह और उनके पिता बेनामी सिंह पुत्र होतीलाल, उनकी मां बुद्धो देवी , भाभी व दो छोटे बच्चे ईको कार से जा रहे थे। गोरई-गोंडा मार्ग पर गांव पाइन्दापुर बम्बा के पास चलती हुई गाड़ी का टायर अचानक फट गया।
विज्ञापन
टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार को ऋषि कुमार ने संभालने का प्रयास किया, परन्तु इतनी देर में कार सड़क किनारे खंती में पलट गई। कार पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीर मौके पर रुक गए और सवारियों को बाहर निकाल लिया। हादसे में बेनामी सिंह व बुद्धो देवी के हाथ व कान में चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए भेज दिया गया। ईको में सवार अन्य सवारियां सुरक्षित बताई जा रही हैं।
विज्ञापन