{"_id":"6885e299e9c09add1702f9bc","slug":"educational-strike-in-medical-tibbia-and-dental-college-from-august-1-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: मेडिकल-तिब्बिया और डेंटल कॉलेज में शैक्षिक हड़ताल एक अगस्त से, वीसी को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: मेडिकल-तिब्बिया और डेंटल कॉलेज में शैक्षिक हड़ताल एक अगस्त से, वीसी को भेजा पत्र
Sun, 27 Jul 2025 01:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:56 PM IST
सार
डीएसीपी योजना के तहत केंद्र सरकार के मेडिकल और डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों (शिक्षक) को एक निश्चित समय के बाद बिना किसी रिक्त पद की प्रतीक्षा किए पदोन्नति दी जाती है। यह योजना 2008 से लागू है।
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : ए़डोव
विस्तार
डीएसीपी (डायनामिक एश्योर्ड कॅरिअर प्रोग्रेशन) के तहत पदोन्नति न मिलने से जेएन मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और तिब्बिया कॉलेज के शिक्षकों को खासा मलाल है। आक्रोशित शिक्षकों ने एक अगस्त से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। हड़ताल के लिए कुलपति को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शिक्षकों ने कहा कि डीएसीपी के तहत पदोन्नति न मिलना खेदजनक है। शिक्षा मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, कार्यकारी परिषद और अन्य उच्चाधिकारियों से बार-बार पत्राचार किया गया, लेकिन न तो उनके प्रश्नों का उत्तर मिला और न ही पदोन्नति के लिए कोई ठोस कार्यान्वयन हो पाया है। लगातार देरी, अधिकारियों की तरफ से रुकावटें लगा कर फाइलें रोकी गईं। हड़ताल के दौरान डीएसीपी के अभ्यर्थी शिक्षक संकाय की सभी शैक्षणिक गतिविधियों (कक्षाएं, सेमिनार आदि) से दूर रहेंगे। शोध प्रबंध पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। किसी भी नए उम्मीदवार को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
क्या है डीएसीपी
डीएसीपी योजना के तहत केंद्र सरकार के मेडिकल और डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों (शिक्षक) को एक निश्चित समय के बाद बिना किसी रिक्त पद की प्रतीक्षा किए पदोन्नति दी जाती है। यह योजना 2008 से लागू है। एएमयू में करीब 40 शिक्षकों को पदोन्नति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन