{"_id":"69e005db1ffa971a36042914","slug":"education-is-the-biggest-weapon-in-the-fight-for-rights-prof-shambhunath-aligarh-news-c-2-gur1004-952967-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारों की लड़ाई में शिक्षा सबसे बड़ा हथियार : प्रो. शंभुनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारों की लड़ाई में शिक्षा सबसे बड़ा हथियार : प्रो. शंभुनाथ
विज्ञापन
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में अमर उजाला अपराजिता की ओर से आयोजित कार्यशाला में उपस्थित शिक्ष
- फोटो : samvad
एएमयू के हिंदी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. शंभुनाथ तिवारी ने कहा कि अधिकारों की लड़ाई में शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है। महिलाओं को अपने अधिकार हासिल करने के लिए शिक्षा को शस्त्र बनाना होगा।
बुधवार को अमर उजाला अपराजिता के तहत टीकाराम कन्या महाविद्यालय के सभागार में महिला अधिकार और राजनीतिक अधिकार विषय पर हुई कार्यशाला में प्राे. तिवारी बोल रह थे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह ताकत है, जो महिलाओं को उनके अधिकार दिला सकती है। समाज में समानता और सम्मान की स्थापना तभी संभव है, जब महिलाएं शिक्षित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। शिक्षा न केवल आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करती है।
विज्ञापन
हिंदी विभाग की प्रभारी प्रो. मिश्कात आबिदी ने कहा कि महिलाओं को अधिकार जानने और पाने के लिए शिक्षा हासिल करनी होगी। इस अवसर पर आईक्यूएसी की कोआर्डिनेटर प्रो. उम्मे कुलसुम, प्रो. प्रतिमा वार्ष्णेय, डॉ. सोफिया, डॉ. अंजू पटेल, डॉ. जगवती आदि मौजूद रहे।

टीकाराम कन्या महाविद्यालय में अमर उजाला अपराजिता की ओर से आयोजित कार्यशाला में उपस्थित शिक्ष- फोटो : samvad