{"_id":"6419e837695cddebd405fb23","slug":"earthquake-tremors-felt-in-aligarh-for-four-minutes-people-came-out-of-their-homes-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Earthquake: अलीगढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोग आए घरों से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Earthquake: अलीगढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोग आए घरों से बाहर
Tue, 21 Mar 2023 10:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 21 Mar 2023 10:54 PM IST
सार
मंगलवार रात्रि 10 बजकर 20 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के झटके रूक-रूक कर आए। घरों में पंखे और अन्य वस्तुएं हिलती हुई दिखीं। लोग भूकंप के झटकों के बाद अपने घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर की ओर दोड़े।
विज्ञापन
वैष्णो मैंनर नुमाइश ग्राउंड सोसाइटी के बाहर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अलीगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घरों में वस्तुएं हिलती हुई नजर आई।
विज्ञापन
मंगलवार रात्रि 10 बजकर 20 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के झटके रूक-रूक कर लगभग चार मिनट तक आए। घरों में पंखे और अन्य वस्तुएं हिलती हुई दिखीं। लोग भूकंप के झटकों के बाद अपने घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर की ओर दोड़े। लोग घरों के बाहर नजर आए।
विज्ञापन
अगर बात करें समाचार पत्र कार्यालय की जहां रात में भी कार्य चल रहा था। अचानक काम में तल्लीन कर्मचारियों को पास में रखी बोतल का पानी तक हिलते हुए दिखा। कार्यालय की अन्य वस्तुएं भी हिल रहीं थीं। उसी समय टीवी पर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके की खबर फ्लेश हो रही थी। काम बंद कर सभी कार्यालय से बाहर की ओर निकल आए।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि अलीगढ़ में भूकंप की तीव्रता 5.5 के लगभग थी। भूकंप के झटकों के बाद लोग टीवी और सोशल मीडिया पर संबधित जानकारी करने में लग गए।