{"_id":"5f5138998ebc3e539940858c","slug":"e-sanjeevani-app-use-for-break-the-chain-of-corona-virus-city-office-news-ali2428929197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-संजीवनी एप से अस्पतालों से फैल रहे कोरोना की चेन तोड़ने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-संजीवनी एप से अस्पतालों से फैल रहे कोरोना की चेन तोड़ने का प्रयास
विज्ञापन
कोरोना काल में सामान्य बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को डीएम ने अस्पताल या क्लीनिक न जाने की सलाह दी है। डीएम ने कहा कि सरकार ने ई-संजीवनी एप लांच किया है। लोग इस एप के माध्यम से घर बैठे डाक्टर से टेलीमेडिसिन के जरिये परामर्श पा सकते हैं। बेवजह अस्पताल जाकर कोरोना का खतरा मोल लेना सही नहीं है।
डीएम ने बताया कि संजीवनी एप के माध्यम से लोग घर बैठे अपनी बीमारी के विषय में विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह मशविरा प्राप्त कर रहे हैं। इस नई व्यवस्था के तहत सैकड़ों लोगों को फायदा हुआ है। सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में ओपीडी संचालित हो रही है, वहां बीमारी का इलाज कराने वालों की भीड़ से बचना भी नामुमकिन सा है, इसलिए ई-संजीवनी एप के माध्यम से लोगों को बगैर अस्पताल जाए घर बैठे इलाज की सुविधा दिलाना मुख्य उद्देश्य है। प्ले स्टोर पर जाकर ई-संजीवनी एप को डाउनलोड करें।
मोबाइल नंबर डालने पर वन टाइम पासवर्ड ओटीपी आएगा। ओटीपी डालते ही ई-संजीवनी पेज खुल जाएगा। इसमें रोगी का नाम व पता बीमारी आदि की जानकारी भरी जाएगी। अगर कोई जांच रिपोर्ट हो तो उसे अपलोड किया जा सकता है। चिकित्सक के साथ ऑनलाइन जुड़कर चिकित्सक से सलाह-मशविरा ले सकते हैं। चिकित्सक दवा लिखकर भेज देंगे।