फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   E-rickshaws collect garbage from narrow streets in Aligarh

Aligarh Nagar Nigam: अब शहर की सकरी गलियों से भी उठेगा कचरा, 126 ई-रिक्शा से होगा यह काम

Sat, 04 Oct 2025 03:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 03:20 PM IST
सार

महापौर और नगर आयुक्त ने चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन कर 126 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 88 चार्जिंग प्वाइंट हैं। 24 घंटे चार्जिंग सुविधा उपलब्ध है। इन्हीं ई रिक्शा से अलीगढ़ की सकरी गलियों से कचरा उठाया जाएगा।

विज्ञापन
E-rickshaws collect garbage from narrow streets in Aligarh
ई रिक्शा उठाएंगे अलीगढ़ शहर की सकरी गलियों से कचरा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ शहर को साफ रखने के लिए नगर निगम ने एक और कदम बढ़ाया है। सकरी गलियों से कचरा संग्रहण करने के लिए ई-रिक्शा की सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए 1.17 करोड़ रुपये की लागत से चार्जिंग स्टेशन बन कर तैयार हो गया है। 3 अक्तूबर को महापौर और नगर आयुक्त ने इसका उद्घाटन कर 126 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


शहर के उदय सिंह जैन रोड स्थित पुराने जलकल कैंपस में 3000 वर्ग मीटर में चार्जिंग स्टेशन का निर्माण लगभग साल भर से चल रहा था। कार्य में देरी पर 14 सितंबर को नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर ठेकेदार को जल्द से जल्द निर्माण की चेतावनी दी। इसके बाद ठेकेदार ने 18 दिन में कार्य पूरा कर दिया।
विज्ञापन


3 अक्तूबर को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पार्षदों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इसमें 88 चार्जिंग प्वाइंट हैं। 24 घंटे चार्जिंग सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर उपसभापति दिनेश जादौन, पार्षद राकेश ठाकुर, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, विनोद माहौर, राजकुमार, हाफिज अब्बासी, असलम नूर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीनों में नए वार्डों सहित कम से कम 80 फीसदी घरों से कचरा एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह ई-रिक्शा अर्बन कंपनी के माध्यम से संचालित होंगे। 90 वार्डों के उन गलियों में जाएंगे, जहां बड़े वाहन नहीं पहुंच पाते।- प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त


शहर की हर गली और मोहल्ला कचरा मुक्त रखना निगम का उद्देश्य है। पहले चरण में 126 ई-रिक्शा से कार्य शुरू हुआ है। जरूरत पड़ी तो और ई-रिक्शा खरीदे जाएंगे जिससे कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।- प्रशांत सिंघल, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed