Aligarh News: ई-रिक्शा का रूट तय, इन 12 रूट पर चलेंगे ई-रिक्शा
नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि पंजीकरण कराने के लिए डीएल आरसी व 18 वर्ष पूर्ण करने का आयु प्रमाण पत्र देना होगा। रूट निर्धारण के लिए समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश उत्तम, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, पूजा श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विस्तार
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में महानगर में ई-रिक्शा का रूट तय कर दिया गया है। 12 रूट पर ई-रिक्शा का संचालन होगा। इसके लिए 27 स्टैंड बनाए गए हैं। हर रूट पर 200 ई-रिक्शा की संख्या निर्धारित की गई है। यह संख्या पहले आएगा पहले पाएगा के आधार पर तय की जाएगी। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि पंजीकरण कराने के लिए डीएल आरसी व 18 वर्ष पूर्ण करने का आयु प्रमाण पत्र देना होगा। रूट निर्धारण के लिए समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश उत्तम, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, पूजा श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
ये होंगे रूट
- गांधी पार्क से हाथरस अड्डा, सासनी गेट चौराहा, आगरा रोड, सासनीगेट-मथुरा रोड, सासनी गेट से भुजपुरा रोड होते हुए खैर रोड तक।
- कबरकुत्ता से रसलगंज चौकी, मसूदाबाद, तहसील तिराहा, बन्नादेवी से सारसौल चौराहा होते हुए महरावल तक।
- गांधी पार्क से दुबे का पड़ाव, अचल ताल तिराहा, छर्रा अड्डा पुल होते हुए नौरंगाबाद, एटा चुंगी चौराहा से धनीपुर मंडी होते हुए बौनेर कट तक।
- बरछी बहादुर से सुभाष चौक, कंट्रोल रूम, तस्वीर महल, कलेक्ट्रेट शमशाद मार्केट चौराहा, जमालपुर से अनूपशहर रोड होते हुए एफएम टावर से महेशपुर तिराहा तक।
- रेलवे स्टेशन से स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, लाल डिग्गी, एएमयू सर्किल, दोदपुर चौराहा होते हुए मेडिकल कॉलेज तक।
- रेलवे स्टेशन से लाल डिग्गी, अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज मैरिस रोड, केला नगर चौराहा, क्वार्सी फार्म होते हुए क्वार्सी चौराहे तक आना-जाना।
- रेलवे स्टेशन से गुरुद्वारा रोड, मीनाक्षी पुल के नीचे होते हुए छर्रा अड्डा, नौरंगाबाद, एटा चुंगी, धनीपुर मंडी होते हुए बौनेर कट तक।
- खेरेश्वर से नादा पुल, सारसौल से बरौला पुल पर होते हुए एफएम टावर तक।
- क्वार्सी से कयामपुर मोड़, एटा चुंगी होते हुए कमालपुर रोड तक।
- क्वार्सी से जीवनगढ़ से महेशपुर फाटक होते हुए कमालपुर रोड तक।
- क्वार्सी से रोड, पीएसी, देवसैनी होते हुए जवां रोड तक।
- नादा पुल से देहली गेट, हड्डी गोदाम, भुजपुरा रोड, सासनी गेट, लोधी विहार, एडीए कॉलोनी होते हुए मंदिर के नगला तक।
ये होंगे ई-रिक्शा स्टैंड
बरछी बहादुर के निकट स्टेशन रोड के सामने, सासनी गेट मूकबधिर स्कूल से पहले, डॉ. अन्जुला भार्गव के पास बगीची वाली जगह, मथुरा रोड महेश्वरी इंटर कॉलेज के आगे मंदिर के पास, एटा चुंगी चौराहा से आगे भूसे की दुकान के सामने आगरा रोड स्थित विनायक रेस्टोरेंट के पास, केनरा बैंक के सामने गांधी पार्क की दीवार के सहारे, कठपुला पुल के नीचे बाई ओर मालवीय पुस्तकालय के निकट शौचालय के पास, कठपुला से नीचे रिलायंस ट्रेंड्स शोरुम के पास, सारसौल चौराहे से पहले जीवन ज्योति हॉस्पिटल के पास, आरटीओ कार्यालय के पास, सारसौल चौराहे से आगे ई-चार्जिंग स्टेशन के पास, सारसौल चौराहे से आगे धर्मकांटा के सामने सारसौल चौराहे से बाई ओर खैर रोड पर, नादा पुल चौराहा पर, उमेश ऑटोमोबाइल के सामने, एटा चुंगी चौराहा विकास नगर लिंक मार्ग के पास, कमिश्नरी रोड स्थित शौचालय के पास, क्वार्सी चौराहे पर कृष्णा पैराडाइज के पास, क्वार्सी चौराहे से पहले विजडम पब्लिक स्कूल के पास, क्वार्सी चौराहे से आगे कयामपुर रोड पर, शमशाद मार्केट सब्जी मंडी के पास भमौला रोड, जमालपुर ओवर ब्रिज के नीचे, ख्वाजा हलीम के आवास के सामने, मेडिकल कॉलेज मेन गेट की ओर।