{"_id":"6118278b7a038862123ce4f9","slug":"e-pathshala-aligarh-got-third-place-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-पाठशाला : प्रदेश में अलीगढ़ को मिला तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-पाठशाला : प्रदेश में अलीगढ़ को मिला तीसरा स्थान
Sun, 15 Aug 2021 01:59 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
कोरोना काल में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में विद्यार्थी नहीं आ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से मिशन प्रेरणा के तहत ई-पाठशाला संचालित की जा रही है, जिसमें अलीगढ़ को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है।
ई-पाठशाला दूरदर्शन व स्मार्टफोन से विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों में दीक्षा एप के साथ प्रेरणा लक्ष्य एप का प्रयोग किया जा रहा है। इसके लिए प्रतिदिन एसआरजी सदस्यों द्वारा एआरपी की मदद से पूरे जनपद को विभिन्न शैक्षणिक लिंक भेजे जाते हैं। सप्ताह में शनिवार को छात्रों का आंकलन करने के लिए साप्ताहिक क्विज का आयोजन किया जाता है।
महानिदेशक स्कूली शिक्षा, उतर प्रदेश के कार्यालय की ओर से विद्यार्थियों की प्रतिभागिता के आधार पर सभी जनपदों की रैंक जारी की गई है। इनमें वाराणसी प्रथम, फतेहपुर द्वितीय, अलीगढ़ तृतीय स्थान पर है। इसी तरह प्रदेश के ब्लॉक में लोधा ब्लॉक चौथे स्थान पर है। जिले में रैंकिंग के आधार पर लोधा ब्लॉक प्रथम, अतरौली द्वितीय, टप्पल तृतीय, जवां चतुर्थ, खैर ब्लॉक पंचम स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने समस्त शिक्षकों के साथ सभी एसआरजी सदस्यों, एआरपी टीम को बधाई दी है आगे और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।