{"_id":"5f84a889887c8d2b7378c4e0","slug":"e-lok-adalat-on-1st-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-लोक अदालत पहली नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-लोक अदालत पहली नवंबर को
Tue, 13 Oct 2020 12:35 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
लाोक अदालत
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्राधिकरण सचिव तूलिका बंधु ने बताया कि पहली नवंबर रविवार को ई-लोक अदालत का आयोजन होगा। ये आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर, परिवार न्यायालयों, जिला पंचायत परिसर, मोटर यान दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण में होगा।
इस अदालत में परिवार न्यायालयों में लंबित वैवाहिक वाद व मोटरयान दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण में संबंधित वाद सुने जाएंगे। आपसी सुलह समझौता के आधार पर व्हाट्सएप/वीडियों कॉल/व्यक्तिगत उपस्थिति के आधार पर सुनवाई होगी। इसलिए ई-लोक अदालत से पूर्व 16 एवं 22 अक्तूबर दोपहर 12.30 बजे से प्री-ट्रायल बैठक होगी।
ये बैठकें मोटर यान दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण अध्यक्ष/पीठासीन अधिकारी की अध्यक्षता में एफटीसी बिल्डिंग के पीछे सभागार दीवानी न्यायालय परिसर में होंगी। इसी प्रकार परिवार न्यायालय, अलीगढ में लंबित वैवाहिक मामलों के सफल निस्तारण के लिये प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, अलीगढ की अध्यक्षता में 17 एवं 21 अक्तूबर को दोपहर 12.30 बजे से प्री-ट्रायल मीटिंग एफटीसी बिल्डिंग के पीछे सभागार दीवानी न्यायालय परिसर में किया जायेगा।
विज्ञापन
उन्होंने सभी संबंधित पक्षकारगण व बीमा कंपनी के मंडलीय प्रबंधक/प्रतिनिधि व पीड़ित व्यक्तियों से अपील की है कि वह निर्धारित तिथियों में आयोजित होने वाली प्री-ट्रायल बैठक व ई-लोक अदालत के दिन समय से उपस्थित होकर अपने वादों का निस्तारण कराएं।