{"_id":"623cc3402448dd01151a2019","slug":"e-bus-electric-workers-boycott-work-due-to-non-payment-aligarh-news-ali28775989","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई बस : वेतन न मिलने पर इलेक्ट्रिक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई बस : वेतन न मिलने पर इलेक्ट्रिक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-बसों के पहिये बृहस्पतिवार को फिर से थम गए। दोपहर बाद इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मचारी वेतन न मिलने से नाराज होकर धरने पर बैठ गये। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिला है। इसके बाद देर रात तक उन्होंने कार्य बहिष्कार किया। इससे दोपहर बाद से ई बसों का संचालन नहीं हो सका।
मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना में मौजूद सिटी बस सर्विस को सीएम ने 4 जनवरी 2022 को हरी झंडी दिखाई थी। जिसके 15 पंद्रह दिन बाद बमुश्किल इसका संचालन शुरू हुआ। एक चार्जिंग प्वाइंट के सहारे दो रूटों पर पांच बसों का संचालन शुरू हुआ। सारसौल स्थित बस स्टेशन पर ई बसों के संचालन में लगभग आठ प्राइवेट कंपनियां लगी हैं। जबसे इनका संचालन शुरू हुआ है तब से अब तक कोई न कोई अड़ंगा लग रहा है। वेतन न मिलने के विरोध में कभी ड्राइवर कार्य बहिष्कार करते हैं, तो कभी अन्य स्टाफ। बृहस्पतिवार को इलेक्ट्रिकल विभाग के लगभग 15 कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिला है। संबंधित अधिकारी कभी पांच तारीख बताते हैं तो कभी 15 तारीख को वेतन आने की बात कहते हैं। दोपहर बाद सभी कर्मचारियों ने विरोध जताया। जिससे देर रात तक ई बसों का संचालन नहीं हो पाया। कर्मचारियों का कहना है कि अगर शुक्रवार को भी वेतन नहीं मिला तो वह हड़ताल पर रहेंगे।