फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   E-bus: Electric workers boycott work due to non-payment

ई बस : वेतन न मिलने पर इलेक्ट्रिक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 25 Mar 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
E-bus: Electric workers boycott work due to non-payment
ई-बसों के पहिये बृहस्पतिवार को फिर से थम गए। दोपहर बाद इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मचारी वेतन न मिलने से नाराज होकर धरने पर बैठ गये। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिला है। इसके बाद देर रात तक उन्होंने कार्य बहिष्कार किया। इससे दोपहर बाद से ई बसों का संचालन नहीं हो सका।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना में मौजूद सिटी बस सर्विस को सीएम ने 4 जनवरी 2022 को हरी झंडी दिखाई थी। जिसके 15 पंद्रह दिन बाद बमुश्किल इसका संचालन शुरू हुआ। एक चार्जिंग प्वाइंट के सहारे दो रूटों पर पांच बसों का संचालन शुरू हुआ। सारसौल स्थित बस स्टेशन पर ई बसों के संचालन में लगभग आठ प्राइवेट कंपनियां लगी हैं। जबसे इनका संचालन शुरू हुआ है तब से अब तक कोई न कोई अड़ंगा लग रहा है। वेतन न मिलने के विरोध में कभी ड्राइवर कार्य बहिष्कार करते हैं, तो कभी अन्य स्टाफ। बृहस्पतिवार को इलेक्ट्रिकल विभाग के लगभग 15 कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिला है। संबंधित अधिकारी कभी पांच तारीख बताते हैं तो कभी 15 तारीख को वेतन आने की बात कहते हैं। दोपहर बाद सभी कर्मचारियों ने विरोध जताया। जिससे देर रात तक ई बसों का संचालन नहीं हो पाया। कर्मचारियों का कहना है कि अगर शुक्रवार को भी वेतन नहीं मिला तो वह हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed