{"_id":"59862a624f1c1b440c8b467c","slug":"durgesh-s-return-will-take-place-after-two-days-after-dammam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गेश की वतन वापसी अटकी दो दिन बाद पहुंचेगा दम्माम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गेश की वतन वापसी अटकी दो दिन बाद पहुंचेगा दम्माम
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
दुर्गेश
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में फंसे अलीगढ़ के युवक दुर्गेश सिंघल की वतन वापसी फिलहाल कुछ समय के लिए अटक गई है। दुर्गेश को शनिवार की रात को दम्माम के डिपोर्टेशन सेंटर पर पहुंचना था, लेकिन कुछ कारणों से उसकी रवानगी नहीं हो सकी है। अब वह सोमवार को सुबह के समय रियाद से दम्माम के लिए रवाना होगा।
रियाद स्थित भारतीय दूतावास से सऊदी के सोशल वर्क डिपार्टमेंट को पत्र लिखा गया था। इसके बाद वहां के डिपोर्टेशन सेंटर ने भी तैयारी शुरू कर दी थीं। बताया गया है कि दम्माम के डिपोर्टेशन सेंटर से ही संबंधित अधिकारी का फोन दुर्गेश के पास आया था।
उन्होंने कहा था कि अब तुम शनिवार की जगह सोमवार को आना। दुर्गेश को भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात 12 बजे, सऊदी अरब के समय के अनुसार रात 9.15 बजे और दुबई के समय से 10.30 बजे रियाद से दम्माम के लिए रवाना होना था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि शनिवार को अन्य कार्यों की व्यस्तता के चलते सोमवार को आने के लिए कहा है।
विज्ञापन
दम्माम में एएमयू के अलीग रखेंगे दुर्गेश का ध्यान
दुर्गेश सिंघल अलीगढ़ से है और सऊदी में फंसे हैं। यह बात वहां पर भारतीय समुदाय के बीच में खासी प्रसारित हो चुकी है। दम्माम में बड़ी संख्या में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र भी रहते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वह दुर्गेश के मामले को अपनी देखरेख में रखेंगे, लेकिन तभी जब सरकारी स्तर पर कोई समस्या आती है तब। डिपोर्टेशन सेंटर पर सरकारी स्तर पर वैसे कोई समस्या आने की संभावना है नहीं।