{"_id":"69efd54c99c1ccb8f9025af8","slug":"due-to-strong-winds-and-storm-power-supply-was-disrupted-in-many-areas-aligarh-news-c-2-gur1004-961910-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तेज हवा व आंधी से कई इलाकों में गुल हुई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तेज हवा व आंधी से कई इलाकों में गुल हुई बिजली आपूर्ति
Tue, 28 Apr 2026 02:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
शहर में बिजली गुल होने के बाद पसरा अंधेरा। संवाद
सोमवार रात तेज हवाओं व आंधी के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग की टीमें आए फाल्ट को सही करने व आपूर्ति चालू कराने में देर रात जुटी हुई थीं। उधर रविवार देर रात रघुवीपुरी इलाके में लाइन में फाल्ट आने से रात भर बिजली गुल रही।
वहीं सोमवार को दिन में भी लोधीनगर, जमालपुर, शिवपुरी, कनवरीगंज, डी सेंटर, जलालपुर, हनुमानपुरी, रेलवे रोड, लेखराज नगर, महमूद नगर, बिहारी नगर, श्यामनगर, ओजोन सिटी आदि इलाकों में भी ट्रिपिंग और फाल्ट से बिजली गुल हुई और लोग परेशान रहे।
गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली कटौती व बार-बार ट्रिपिंग ने लोगों की परेशानी बढ़ गई है।शहरवासियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला लगातार जारी है। दिन हो या रात, कभी भी बिजली चली जाती है। बार-बार ट्रिपिंग के कारण स्थिति और भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता विद्युत उमेश चंद ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते बार- बार लाइन में ट्रिपिंग और फाल्ट आ रहे हैं। तेज हवाएं चलने व आंधी के चलते कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसे सही करने में टीमें जुटी हुई हैं, जल्द आपूर्ति बहाल की जा रही है।