फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Drunk car driver collides, tea seller died.

नशे में धुत्त लग्जरी कार के चालक ने तीन को रौंदा, एक की मौत

Sun, 08 Mar 2020 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Drunk car driver collides, tea seller died.
आईटीआई रोड पर सफारी द्वारा मारी गयी टक्कर के बाद गाड़ी में पड़ी शराब की बोतल। - फोटो : CITY OFFICE
थाना बन्ना देवी क्षेत्र में बरौला बाईपास पर नशे में धुत सफेद सफारी के चालक ने सड़क के किनारे ढकेल वालों को रौंद दिया। हादसे में एक चाय विक्रेता की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मौके पर लोगों ने चालक और सफारी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर रही है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बन्ना देवी के आईटीआई रोड पर विनोद (30) पुत्र प्रताप निवासी बरौला की आईटीआई रोड पर चाय की दुकान है। यहीं पर पंकज पुत्र बलवीर निवासी चूहरपुर फलों की ढकेल भी लगाता है। पास ही में मुगलेश सक्सेना अपने भतीजे अजय के साथ कचौड़ी की ढकेल लगाता है। शनिवार सुबह 11.30 बजे आईटीआई की ओर से सफेद रंग की सफारी जेल रोड की ओर से आ रही थी। सिंचाई विभाग की बाउंड्री के पास, जहां यह सभी ढकेलें लगी हुई थीं, वहीं पर अनियंत्रित होकर सफारी ने सबसे पहले विनोद की चाय की दुकान में टक्कर मार दी। विनोद को बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद सफारी ने फल की ढकेल लगाने वाले पंकज पुत्र बलवीर निवासी चूहरपुर और कचौड़ी विक्रेता मुगलेश सक्सेना निवासी मुश्ताक नगर की ढकेलों में टक्कर मारी। इसमें पंकज और मुगलेश का भतीजा अजय तेल गिरने से झुलस गए। तीनों को मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां विनोद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने कार सवार निशांत सिंह निवासी कवि नगर गाजियाबाद को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक नशे की हालत में था। विनोद के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। विनोद के घर में कोहराम मचा हुआ है। थाना बन्ना देवी के इंस्पेक्टर के मुताबिक सफारी और चालक को हिरासत में लिया है। एक फरार है। इस मामले में मुकदमा लिखा जा रहा है। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह रिश्तेदारी में तेरहवी में शामिल होने शुक्रवार शाम आए थे। सफारी को भाड़े पर लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed