फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Drones were seen flying in Mirza Chandpur village of Akarabad

Aligarh News: अकराबाद के गांव मिर्जा चांदपुर में ड्रोन उड़ते दिखे

Wed, 30 Jul 2025 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Drones were seen flying in Mirza Chandpur village of Akarabad
क्षेत्र के गांव मिर्जा चांदपुर में मंगलवार की रात मकानों की छतों के ऊपर उड़ रहे ड्रोन को देखकर ग्रामीणों में उत्सुकता के साथ दहशत फैल गई। ग्रामीणों से पुलिस को मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन




ग्राम प्रधान हसमत अली ने बताया है कि मंगलवार की रात आठ बजे से गांव के ऊपर चार ड्रोन उड़ रहे थे, जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीण उत्सुकता से अपने घरों से बाहर निकल आए लेकिन ड्रोन को लेकर उनमे दहशत भी व्याप्त रही। उन्होंने बताया कि ड्रोन उड़ने की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन दो घंटे बीत जाने के बाद भी कोई भी पुलिसकर्मी गांव में नहीं आया।
विज्ञापन




गंगीरी के गांवों में उड़ते दिखे थे ड्रोन

उल्लेखनीय है कि दो दिन पू्र्व गंगीरी के गांवों में भी ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया था, जिसमें गांव इस्माईमाइलपुर निवासी सुक्कन खां व फिरोज माली ने बताया कि रविवार की रात डेढ़ बजे के करीब गांव में ड्रोन उड़ता दिखाई दिखाई देने पर ग्रामीण जाग कर अपने अपने घरों बाहर आ गए थे लेकिन कुछ देर गांव के उपर घूमकर ड्रोन फिर दिखाई नहीं दिया, जिससे पूरा गांव कई घंटे तक नहीं सो सका था। इस संबंध में सीओ धनंजय सिंह ने बताया कि रात में ड्रोन उड़ने की कोई सूचना नहीं है, फिर भी वह इस मामले की जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed