{"_id":"68cc783008488b87a7030d88","slug":"drm-inquired-about-the-condition-of-passenger-facilities-aligarh-news-c-56-1-hts1003-137634-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डीआरएम ने जाना यात्री सुविधाओं का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डीआरएम ने जाना यात्री सुविधाओं का हाल
Fri, 19 Sep 2025 02:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम प्रयागराज। संवाद।
- फोटो : Samvad
उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेेशन के साथ हाथरस किला स्टेशन का बृहस्पतिवार को मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था के साथ यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई की स्थिति देखी। मौके पर पहुंचे समाजसेवियों ने ट्रेनों के ठहराव व विस्तार की मांग की।
बृहस्पतिवार की दोपहर को हाथरस जंक्शन स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन पर बने प्रतीक्षालय में यात्रियों की समस्याएं सुनीं। समाजसेवी व मंडलीय रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य रामगोपाल दीक्षित ने स्टेशन के फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण तेज करने की बात कही। वहीं देहरादून लिंक एक्सप्रेस का हाथरस जंक्शन पर ठहराव बहाल करने, अलीगढ़ स्टेशन पर रुकने वाली एक ईएमयू पैंसेंजर को हाथरस किला तक विस्तारित करने की भी बात कही।
स्टेशन पर कैंटीन के बंद होने की जानकारी डीआरएम को दी गई। एक महिला कैंटीन संचालक की समस्या भी डीआरएम ने सुनी। डीआरएम ने आमजनों से ऑनलाइन टिकट खरीदकर कतार में लगने के झंझट से बचने की अपील की। हाथरस किला स्टेशन का उन्होंने व्यापारिक दृष्टिकोण से निरीक्षण करते हुए स्टेशन की कमाई बढ़ाए जाने के उपायों पर अधीनस्थों से चर्चा की। डीआरएम ने अन्य ट्रेनों के संचालन व एचएडी ट्रेन में कोच बढ़ाने के संबंध में कोई प्रस्ताव न होने की बात कही।
विज्ञापन
अवैध वेंडरों के सवाल पर साधी चुप्पी डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने ट्रेनों व प्लेटफाॅर्म से एक साथ पकड़े गए अवैध वेंडरों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि रेलवे मजिस्ट्रेट स्तर से अवैध वेंडरों पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन एक साथ इतने अवैध वेंडरों का संचालन कैसे हो रहा है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इस सवाल पर वह चुप्पी साधते हुए इतना ही बोले कि आपको सब मालूम है।