फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Driving training institute ready in four years, will start soon

अलीगढ़ : चार साल में तैयार हुआ ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, जल्द होगा शुरू

Wed, 23 Mar 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Driving training institute ready in four years, will start soon
दो पहिया वाहन चलाना सीखना हो या चौपहिया, अब आने वाले दिनों में इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आईटीआई परिसर के अंदर चार साल में पांच करोड़ रुपये से ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही यह परिवहन विभाग के हाथों में आ जाएगा। अब छोटे बड़े सभी वाहनों को चलाने का प्रशिक्षण यहीं दिया जाएगा। हस्तांतरण से पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच समिति की रिपोर्ट मिलना बाकी है।
विज्ञापन

अब तक जिले में करीब दर्जन भर निजी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल संचालित हैं. लेकिन, ज्यादातर के पास ड्राइविंग सिखाने के लिए अपना निजी स्थान नहीं है। शहर के मैदानों व सड़कों पर लोग गाड़ियां चलाना सीखते हैं। इससे ड्राइविंग की बारीकियों से लोग वंचित रह जाते हैं। साथ ही हादसे की आशंका भी रहती है। 2018 में पांच करोड़ दो लाख रुपये की लागत से ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ, जिसके पूरा करने की अवधि दिसंबर 2020 रखी गई थी। दो साल की देरी से यह इंस्टीट्यूट तैयार हुआ है और हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि कुछ ही दिनों में जांच रिपोर्ट आने के बाद यह हमारे हाथों में होगा। जल्द से जल्द इंस्टीट्यूट का संचालन शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed