{"_id":"672276d326316d3dd906bbcb","slug":"driver-was-driving-tractor-with-mobile-torch-driver-died-after-overturning-in-deep-pit-aligarh-news-c-2-1-gur1003-522052-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मोबाइल की टार्च से ट्रैक्टर चला रहा था, गहरे गड्ढे में पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मोबाइल की टार्च से ट्रैक्टर चला रहा था, गहरे गड्ढे में पलटने से चालक की मौत
Wed, 30 Oct 2024 11:41 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:41 PM IST
सार
सुमित बैरमगंज के निकट एक ईंट भट्ठा पर ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। बीती रात्रि करीब 11 बजे भट्ठे से ट्रैक्टर से वापस अपने घर आ रहा था। अचानक ट्रैक्टर 8-10 फुट गहरे गड्ढे वाले खेत में ट्रैक्टर पलट गया। जिसमे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बा के निकटवर्ती ग्राम बैरमगंज में बीती रात्रि ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर की लाइट खराब होने के कारण मोबाइल की लाइट जलाकर सुमित ट्रैक्टर चला रहा था। उसे गहरा गड्ढा नहीं दिखा और वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
सुमित कुमार (24 वर्ष) उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद कुमार शर्मा निवासी ग्राम अस्तोली थाना दनकौर जनपद नोएडा अपने माता-पिता के साथ ननिहाल (ग्राम बैरमगंज) में रह रहा था। बैरमगंज के निकट एक ईंट भट्ठा पर ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। बीती रात्रि करीब 11 बजे भट्ठे से ट्रैक्टर से वापस अपने घर आ रहा था। अचानक ट्रैक्टर 8-10 फुट गहरे गड्ढे वाले खेत में ट्रैक्टर पलट गया। जिसमे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर की लाइट खराब होने के कारण मोबाइल की लाइट जलाकर सुमित ट्रैक्टर चला रहा था। उसे गहरा गड्ढा नहीं दिखा और वह हादसे का शिकार हो गया। तड़के रोजाना दौड़ लगाने वाले युवकों ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सुबह तक सुमित के मोबाइल की टार्च जली हुई थी। घटना की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। सुमित को चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
छोटी दिवाली पर सुमित की मौत से परिवार में मातम छा गया। गांव में भी शोक छाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक सुमित उर्फ छोटू तीन भाई-बहनो में सबसे छोटा व अविवाहित था। एक भाई धर्मेंद्र एवं बहन विवाहित हैं, भाई धर्मेंद्र भी भट्ठे पर ड्राइवरी का कार्य करता है, पिताजी गांव में कृषि कार्य करते हैं।