{"_id":"679e0012d513b0144f05319e","slug":"drinking-water-will-reach-25850-houses-of-aligarh-with-rs-26-crores-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: 26 करोड़ से 25850 घरों में पहुंचेगा पेयजल, 180 किमी बिछेगी पाइप लाइन, बनेंगे 37 पंप हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: 26 करोड़ से 25850 घरों में पहुंचेगा पेयजल, 180 किमी बिछेगी पाइप लाइन, बनेंगे 37 पंप हाउस
Sat, 01 Feb 2025 04:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 01 Feb 2025 04:36 PM IST
सार
अलीगढ़ में करीब 180 किलोमीटर की लंबाई में पाइप लाइन बिछाई जानी है। अभी तक 63 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई गई है। 1000 से लेकर 2300 किलोलीटर की क्षमता वाली चार पानी की टंकियों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
पेयजल योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम में शामिल हुए ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए नगर निगम कई योजनाएं चला रहा है। नगर निगम सीमा विस्तार के बाद लागू हुई पेयजल योजना ग्रुप बी के तहत 126 करोड़ रुपये से 25,850 घरों में पेयजल पहुंचाया जाना है। इसका काम जारी है।
विज्ञापन
पेयजल योजना ग्रुप बी के तहत 126 करोड़ रुपये की इस पेयजल योजना को सरकार ने 14 नवंबर 2022 को हरी झंडी दी थी। योजना के तहत आगरा रोड, माधव काॅलोनी, एडीए काॅलोनी, वार्ड संख्या 74 व 75 के 25,850 घरों में पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। दिसंबर 2025 में योजना पूरी होनी है। इसके लिए करीब 180 किलोमीटर की लंबाई में पाइप लाइन बिछाई जानी है।
विज्ञापन
अभी तक 63 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई गई है। 1000 से लेकर 2300 किलोलीटर की क्षमता वाली चार पानी की टंकियों का निर्माण होगा। दो का काम शुरू हो गया है। दो टंकियों का निर्माण जमीन के इंतजार में रुका है। 37 पंप हाउस में से 12 का निर्माण जमीन मिलते ही शुरू हो जाएगा। जल निगम नगरीय ने नगर निगम को जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
126 करोड़ रुपये से वार्ड संख्या 75 व 75 के 25,850 घरों में पेयजल पहुंचेगा। इसका काम चल रहा है। जमीन मिलने थोड़ी देरी हो रही है। इसके लिए नगर निगम को पत्र भेजा गया है।-सुनील कुमार सिंह, एक्सईएन जल निगम।