{"_id":"6a9b300103ec1a0f6a003c44","slug":"drinking-water-supply-system-to-improve-water-crisis-to-be-resolved-aligarh-news-c-2-gur1004-1059623-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सुधरेगी पेयजल व्यवस्था, दूर होगा पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सुधरेगी पेयजल व्यवस्था, दूर होगा पानी का संकट
Sat, 05 Sep 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय।
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विकास कार्य शुरू करेगा। जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति में दिक्कतें हैं, वहां करीब 10 किलोमीटर नई पेयजल पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। इस कार्य से शहरवासियों को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी और बेहतर जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।
जिन इलाकों को फायदा होगा, उनमें खैर बाईपास रोड, ऊपरकोट समेत कई प्रमुख इलाके शामिल हैं। नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि योजना का उद्देश्य शहर की पेयजल व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करना है। इसमें पुराने व नए शहर के अधिकांश हिस्सों में पुरानी और जर्जर हो चुकी पेयजल लाइनों को बदला जाएगा।
इन लाइनों के कारण अक्सर गंदे पानी की आपूर्ति होती थी। लीकेज की समस्या भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी। नई लाइनें बिछने से इन सभी समस्याओं का समाधान होगा। लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पानी मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने उन क्षेत्रों की पहचान की है, जहां पेयजल आपूर्ति में लगातार बाधाएं आ रही हैं।
विज्ञापन
यह कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। परियोजना का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति सुनिश्चित करना है। इससे पानी के दबाव और वितरण में भी सुधार होगा। नई पेयजल लाइनों से शहर के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें अब गंदे पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लीकेज के कारण होने वाली पानी की बर्बादी भी रुकेगी। यह पहल पानी जनित बीमारियों के जोखिम को भी कम करेगी।