फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Drink and walked out of the house then fined Rs 1100

शराब पीकर घर के बाहर घूमे तो 1100 रुपये जुर्माना

Sat, 03 Sep 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Drink and walked out of the house then fined Rs 1100
शराब पीकर घर के बाहर घूमे तो 1100 रुपये जुर्माना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़ के गांव जैदपुरा में पंचायत का फरमान
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत जैदपुरा में पंचायत ने शराब और जल संरक्षण पर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पंचायत ने फरमान जारी किया है कि गांव में कोई भी शराब पीकर घूमते हुए मिला तो उस पर 1100 रुपया का जुर्माना लगाया जाएगा। पानी की बर्बादी, आम रास्तों पर पशु बांधने और अतिक्रमण करने पर पाबंदी लगाई गई।
चेतावनी जारी की गई कि पंचायत का हुक्म न मानने वालों का सामाजिक बहिष्कार होगा।  टप्पल क्षेत्र के गांव जैदपुरा में पूर्व सैनिकों की पहल पर महंत बाबा बालकदास की अध्यक्षता में गांव के संभ्रांत निवासियों की शुक्रवार को गांव में पंचायत हुई।
विज्ञापन

जैदपुरा को आदर्श गांव बनाने के लिए ग्राम सुधार समिति का गठन हुआ। आदर्श ग्राम की राह में पहला रोड़ा शराब है।
इस पर पंचायत ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि परचून की दुकान अथवा                 अन्य जगह से शराब की अवैध बिक्री करते हुए कोई मिला तो 5100 रुपये का जुर्माना पंचायत वसूल करेगी। पीकर गली में घूमने पर 1100 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। इस गांव में शराब की दुकान नहीं है। पंचायत के इस फैसले की हर तरफ चर्चा है। संचालन पूर्व प्रधान सुरेश चौधरी ने किया। राजेश फौजी, सुरेश चौधरी, सूबेदार रामसिंह, मुरारी पहलवान, उदय सिंह, राज सिंह, सुंदर हवलदार प्रमुख रूप से पंचायत में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed